{"_id":"522fb084-b032-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-mumbai-indians-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की लय बरकरार रखने को पंजाब से भिड़ेंगी मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत की लय बरकरार रखने को पंजाब से भिड़ेंगी मुंबई
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 29 Apr 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार दो मैच जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी जीत की अपनी लय बरकरार रखने उतरेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के बाद लय से भटक चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की भी कोशिश होगी कि मैच में जीत दर्ज कर नॉकआउट की होड़ में अपनी दावेदारी मजबूत की जाए।
विज्ञापन
मुंबई अपने घरेलू मैदान पर काफी शक्तिशाली नजर आ रही है लेकिन रोहित इस बात को जानते होंगे कि पंजाब के पास मनदीप सिंह और डेविड हसी के रूप में ऐसे बल्लेबाज हैं जो उनका काम बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुंबई की टीम पंजाब के मुकाबले बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में मजबूत नजर आ रही है। मुंबई के पास सचिन तेंदुलकर, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा किरोन पोलार्ड और ड्वेन स्मिथ के रूप में मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। गेंदबाजी में मिचेल जानसन और लसिथ मलिंगा के रूप में बेहद खतरनाक तेज गेंदबाज हैं।