{"_id":"ae88f3f6-b80f-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-kolkata-knight-riders-vs-pune-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के पास आईपीएल में बने रहने का आखिरी मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता के पास आईपीएल में बने रहने का आखिरी मौका
पुणे/एजेंसी
Updated Thu, 09 May 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
एक के बाद एक लगातार हार झेल रही मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम बृहस्पतिवार को लीग की सबसे कमजोर टीम पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
अगर इस मैच में भी उसकी हार का सिलसिला जारी रहा तो फिर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी उसकी यहीं खत्म हो जाएगी।
खिताब की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पुणे वॉरियर्स इस समय घातक स्थिति में है, जहां उसके पास पाने के लिए कुछ नहीं है लेकिन वह बाकी टीमों के समीकरण खराब जरूर कर सकती है।
विज्ञापन
नाइटराइडर्स ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और उनमें केवल चार ही जीते हैं। दूसरी ओर पुणे ने 12 मैचों में से सिर्फ दो ही जीते हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
कोलकाता के पास ओपनर मानविंदर बिस्ला, जैक्स कैलिस, यूसुफ पठान, इयोन मोर्गन जैसे स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन सभी ने अब तक निराश ही किया है।
दूसरी ओर पुणे वॉरियर्स के पास आलराउंडर युवराज सिंह, रोबिन उथप्पा, आरोन फिंच, मिचेल मार्श और एंजेलो मैथ्यूज जैसे मजे हुए खिलाड़ी हैं लेकिन इनका भी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।