{"_id":"a5e9bd90-b420-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-delhi-daredevils-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए उतरेगी दिल्ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए उतरेगी दिल्ली
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के इस सत्र में लगातार छह मैच गंवाने के बाद जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली डेयरडेविल्स शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस क्रम को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
दिल्ली ने अपने पिछले दो मुकाबलों में पुणे वॉरियर्स और मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया है। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
वैसे भी टीम ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां उसे नॉकआउट की अपनी उम्मीद को बचाए रखने के लिए हर मैच जीतना ही होगा।
दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता ओपनर वीरेंद्र सहवाग और कप्तान महेला जयवर्धने हैं। दोनों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास नहीं रहा है। लेकिन, उम्मीद है कि करो या मरो की स्थिति में पहुंच चुकी दिल्ली को बचाने के लिए ये दिग्गज अब कुछ कमाल दिखाएंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ डेविड वार्नर लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं और अगर दिल्ली को जीत दर्ज करनी है तो इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को इस मैच में भी वैसी ही पारी खेलनी होगी। इसके अलावा इरफान पठान, उमेश यादव, आशीष नेहरा और मोर्ने मोर्कल के रूप में डेयरडेविल्स के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
जहां तक हैदराबाद की बात है तो टीम ने अब तक चौंकाने वाला प्रदर्शन दिखाया है और अपने 10 मैचों में से छह जीते हैं। उसकी कोशिश होगी इस मैच में भी जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की जाए। टीम अपने घरेलू मैदान पर यह मैच खेलेगी जिसका उसे फायदा भी मिलेगा।
हालांकि हैदराबाद की बल्लेबाजी अब तक उतनी अच्छी नहीं रही है। टीम के पास शिखर धवन को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाजों ने टुकड़ों में प्रदर्शन किया है। हालांकि डेल स्टेन, इशांत शर्मा, थिषारा परेरा और अमित मिश्रा की मौजूदगी से उसकी गेंदबाजी अच्छी दिख रही है।