{"_id":"69c99800-af69-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-delhi-daredevils-vs-pune-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसड्डी टीमों में होगी आगे निकलने की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिसड्डी टीमों में होगी आगे निकलने की जंग
रायपुर/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 की दो सबसे फिसड्डी टीमों दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स के बीच रविवार को अपनी श्रेष्ठता साबित करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
डेयरडेविल्स अब तक आठ मैचों में से सात हारकर मात्र दो अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। वहीं पुणे आठ मैचों में छह हारकर चार अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है।
इस प्रदर्शन के बाद जाहिर है कि इन दोनों में से जो भी टीम जीतेगी वह शेष मैचों के लिए अपना मनोबल ऊंचा करेगी।
यह मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके लिए यहां लोगों का उत्साह अपने चरम पर है।
विज्ञापन
पुणे अपने पिछले मैच में बंगलोर के तूफानी ओपनर क्रिस गेल के बल्ले से मिली मार के सदमे से बाहर निकलने की कोशिश में होगी। उस मैच में गेल ने 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोके थे।
विज्ञापन