{"_id":"aa0fdbac-b745-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-chennai-super-kings-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी धोनी एंड कंपनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी धोनी एंड कंपनी
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Wed, 08 May 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के इस सत्र में जबरदस्त फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच में धोनी एंड कंपनी की निगाहें एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटने की तरफ होगी।
दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई की टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है और उसके 12 मैचों से सर्वाधिक 18 अंक हैं। टीम अंकतालिका में शीर्ष पर है और संभवत: उसके लिए आगे की राह मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
चेन्नई के पास कप्तान धोनी के रूप में एक बेहतरीन खिलाड़ी है, जिसने अभी तक सभी मैचों में टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा है। इसके अलावा सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, माइक हसी, रविंद्र जडेजा, एल्बी मोर्कल और आर अश्विन के रूप में स्तरीय खिलाड़ी हैं, जिनका प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर हैदराबाद ने अब तक जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है उसे देखते हुए चेन्नई की टीम उसे कमजोर आंकने की गलती नहीं कर सकती है। हैदराबाद ने अभी तक 11 में से सात मैच जीतकर 14 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में वह खिताब की होड़ में अभी भी बनी हुई है और इसलिए इस मैच में वह प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए अपना दावा मजबूत करने की हर संभव कोशिश करेगी।