{"_id":"e6d7c6b6-c08d-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-sunrisers-hyderabad-v-kolkata-knight-ridersvs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबर्दस्त जीत से प्लेऑफ में पहुंचे सनराइजर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जबर्दस्त जीत से प्लेऑफ में पहुंचे सनराइजर्स
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 19 May 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 6 के 72वें व अंतिम लीग मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
गत चैंपियन कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाए। युसूफ पठान ने सर्वाधिक 49 रनों का योगदान दिया। जवाब में हैदराबाद ने 18.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
'करो या मरो'के इस मुकाबले में हैदराबाद को पार्थिव पटेल और शिखर धवन ने बेजोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। पर रिवर्स स्विप खेलने के प्रयास में धवन (42) इकबाल अब्दुल्ला की गेंद पर पगबाधा हो गए।
इसके बाद अब्दुल्ला ने पटेल (47) और हनुमा विहारी (6) को भी पवेलियन की राह दिखा कर मैच में रोमांच ला दिया। इस बीच कप्तान कैमरून व्हाइट भी महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। जल्दी-जल्दी 4 विकेट गंवा देने से कोलकाता के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों पर अंकुश बना दिया। रोमांचक होते मैच में डेरेन सैमी (नाबाद 17 रन,12 गेंद) ने 19वें ओवर में लगातार 2 छक्का जड़कर टीम को आसान जीत दिला दी।
कोलकाता की ओर से इकबाल ने 29 रन देकर 3 विकेट निकाले जबकि शमी अहमद को 1 सफलता मिली।
चार टीमों के प्लेऑफ ग्रुप में जगह बनाने के लिए हैदराबाद को यह मैच हर हाल में जीतना था जिसमें वो कामयाब रही। हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की उम्मीद खत्म हो गई।
इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने सधी शुरुआत की लेकिन 25 रन के स्कोर पर उसने मनविंदर बिसला (15) के रूप पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान गौतम गंभीर (10),जैक्स कालिस (24),इयोन मोर्गन (9),रेयान टेन डश्चेज (1) और पारस डोगरा (5) के जल्दी-जल्दी आउट हो जाने से टीम पर संकट आ गया।
हालांकि एक छोर पर टिके युसूफ पठान ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम का स्कोर सम्मानजनक स्तर तक पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी 29 गेंदों की पारी में नाबाद 49 रन (3 चौका व 3 छक्का) बनाए।
वहीं हैदराबाद को इस निर्णायक मुकाबले में गेंदबाजों का बढ़िया साथ मिला और बल्लेबाजों पर जोरदार अंकुश लगाया। उनकी ओर से डेल स्टेन ने 2 जबकि आनंद राजन,थिषारा परेरा,अमित मिश्रा व करन शर्मा को 1-1 सफलता मिली।