फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl live royal challengers bangalore vs pune warriors

बंगलोर ने पुणे को दी 17 रनों से शिकस्त

Thu, 02 May 2013 11:48 PM IST
पुणे/इंटरनेट डेस्क
पुणे/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 02 May 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
ipl live royal challengers bangalore vs pune warriors

एबी डीविलियर्स के धमाकेदार पचासे से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने पुणे वॉरियर्स को 17 रनों से शिकस्त दे दी।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलोर ने तीन विकेट पर 187 रन बनाए।

‘मैन ऑफ द मैच’ बने डीविलियर्स ने सिर्फ 23 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों के साथ ताबड़तोड़ नाबाद 50 रन की पारी खेली।

मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।


जवाब में पुणे की टीम ओपनर रोबिन उथप्पा के जबरदस्त पचासे के बावजूद नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। उथप्पा ने 45 गेंद खेलते हुए पांच चौके और पांच छक्के जड़े। एंजेलो मैथ्यूज ने भी 19 गेंद में तीन छक्कों के साथ 32 रन बनाए।

बंगलोर की ओर से विनय कुमार ने 3 और मुरली कार्तिक ने 2 विकेट लिए। आरपी सिंह, मोइसेस हेन्रिकेस और क्रिस गेल को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले, बंगलोर की शुरुआत खराब रही और ओपनर क्रिस गेल (21) जल्द पवेलियन लौट गए। सौरभ तिवारी ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली (25) के साथ 63 रन जोड़े। सौरभ ने 45 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 52 रन बनाए।
विज्ञापन


एबी डिविलियर्स ने अंतिम ओवरों में धुएंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली। मोइसेस हेन्रिकेस ने 27 रनों बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed