{"_id":"93bb8ba8-b0b5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-rajsthan-royals-vs-rcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Apr 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया है। 172 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 19.5 ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
राजस्थान की टीम ने संजु सैमसन के शानदार अर्धशतक (63) की बदौलत जीत की नींव रखी। राजस्थान की तरफ से रहाणे और द्रविड़ ओपनिंग करने आए। संजु सैमसन को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
राजस्थान की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे केवल 2 रन बनाकर रामपाल के शिकार हो गए। कप्तान द्रविड़ भी केवल 22 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए।
राजस्थान की तरफ से संजु सैमसन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। इसके अलावा शेन वाटसन ने 41 और ब्रैड हॉज 32 रनों की पारी खेली।
आरसीबी ने बनाए 171 रन
आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने तेज शुरुआत की और 4 ओवर में 44 रन जोड़ दिए।
आरसीबी की तरफ से गेल और अभिनव मुकुंद ओपनिंग करने आए थे। क्रिस गेल 16 गेंदों पर केवल 34 रन बनाकर शेन वाटसन की गेंद पर आउट हुए। अभिनव मुकुंद 19 रन बनाकर आउट हुए।
बंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली 32, हेनरिक्स 22 और ए बी डीबिलियर्स 21 रन बनाकर आउट हुए।