{"_id":"0020e17e-a9c4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-rajasthan-royals-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैलेंजर्स के आगे रॉयल्स चित्त, 7 विकेट से जीता बंगलोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैलेंजर्स के आगे रॉयल्स चित्त, 7 विकेट से जीता बंगलोर
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sat, 20 Apr 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मीडियम पेसर आरपी सिंह और विनय कुमार की घातक गेंदबाजी और उसके बाद क्रिस गेल की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
गेल ने सर्वाधिक नाबाद 49 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान और सौरभ तिवारी ने 25-25 रन का योगदान दिया। विनय कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
राजस्थान ने बनाए 117 रन
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। उसने 26 रन पर अपने दोनों ओपनर शेन वाटसन और अजिंक्य रहाणे का विकेट गंवा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कप्तान राहुल द्रविड़ और स्टुअर्ट बिन्नी ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़ राजस्थान को संभाला। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही रॉयल्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
द्रविड़ ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। राजस्थान के छह खिलाड़ी दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वाटसन (6), यागनिक (5), फॉल्कनर (3), श्रीसंत (0), टेट (1) और त्रिवेदी (3) सस्ते में निपट गए। आरसीबी की ओर से आरपी सिंह और विनय कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके।