{"_id":"3180ec84-a422-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-pune-warriors-vs-mumbai-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे को हराकर मुंबई ने जीत का सफर आगे बढ़ाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे को हराकर मुंबई ने जीत का सफर आगे बढ़ाया
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पुणे वारियर्स को 41 रन से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। मुंबई की टीम अब तक खेले 4 मैचों में 3 जीत हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
मुंबई के खिलाफ 184 रनों का पीछा करते हुए पुणे वारियर्स की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी।
पुणे की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन मिशेल मार्श ने बनाए। जबकि मुंबई की तरफ से मिचेल जॉनसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। रोहित शर्मा को नाबाद 62 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
पुणे का विकेट पतन
मिचेल जॉनसन ने एरोन फिंच को 0 जबकि रॉबिन उथप्पा को 7 के स्कोर पर बोल्ड किया। जबकि रॉस टेलर 4 रन बनाकर रन आउट हुए।
टी सुमन 23 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर आउट हुए। युवराज सिंह 24 रन बनाकर पोलार्ड की गेंद पर आउट हुए।
एंजेलो मैथ्यूज 19 रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर आउट हुए। अभिषेक नायर 6 रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर आउट हुए।
मिशेल मार्श 38 रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर आउट हुए।
मुंबई ने बनाए 183 रन
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के नाबाद 62 रनों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।
मुंबई की तरफ से सचिन और रिकी पोंटिंग ओपनिंग करते हुए टीम को सधी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 54 रन जोड़े।
पोंटिंग 14 रन बनाकर युवराज की गेंद पर आउट हुए। जबकि सचिन 44 रन बनाकर फिंच की गेंद पर पवेलियन लौटे।
सचिन के बाद क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक 41 रन बनाकर मार्श की गेंद पर आउट हुए।