{"_id":"1726d220-bd47-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-kkr-vs-pune-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूसुफ पठान ने 'खत्म' की केकेआर की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूसुफ पठान ने 'खत्म' की केकेआर की उम्मीद
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 65वें मैच में पुणे वारियर्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगभग जीता हुआ मैच यूसुफ पठान की गलती से 7 रनों से हार गई। यूसुफ पठान को 72 के स्कोर पर अंपायर ने फील्डिंग में बाधा पहुंचाने के आरोप में आउट दे दिया।
विज्ञापन
171 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी।
केकेआर की तरफ से यूसुफ पठान (72) और रेयान डोशेट ने (42) रन बनाए। पुणे की तरफ से 66 रन बनाने वाले मनीष पांडेय को मैन आफ द मैच दिया गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत बेदह खराब रही। केकेआर के पहले 3 विकेट 29 रनों पर गिर चुके थे। सलामी बल्लेबाज मनविंदर बिस्ला 1 और जैक कॉलिस 1 रन बनाकर पर्नेल की गेंद पर आउट हुए। गौतम गंभीर 12 रन बनाकर ईश्वर पांडेय की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
पुणे ने बनाए 170 रन
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पुणे की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 41 रन जोड़े। इसके बाद एरोन फिंच के 48 और मनीष पांडेय के 66 और युवराज के 30 रनों की बदौलत पुणे की टीम 170 रन बना पाई। पुणे के सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (25) और एरोन फिंच (48) रन बनाकर आउट हुए।
केकेआर की तरफ से बालाजी, कैलिस और सेनानायके को 1-1 विकेट मिला।