फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl live: kings xi punjab v royal challengers bangalore

मिलर@101, बंगलोर पर पंजाब की बल्ले बल्ले

Mon, 06 May 2013 11:53 PM IST
मोहाली/खेल डेस्क
मोहाली/खेल डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
ipl live: kings xi punjab v royal challengers bangalore

डेविड मिलर के करिश्माई शतक से किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ हारी हुई बाजी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


191 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए एक समय पंजाब ने 9.5 ओवर में सिर्फ 64 रन तक शीर्ष चार बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। हार पंजाब के सामने खड़ी थी लेकिन इस मुश्किल स्थिति में मिलर के साहसिक नाबाद ताबड़तोड़ शतक ने बंगलोर से जीत छीन ली।
विज्ञापन


मिलर ने सिर्फ 38 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों के साथ आतिशी 101 रन की नाबाद पारी खेलकर पंजाब को दो ओवर शेष रहते छह विकेट से नायाब जीत दिलाई। ‘मैन ऑफ द मैच’ मिलर ने अपने टी-20 कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर पंजाब की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

मिलर ने पांचवें विकेट के लिए आर सतीश के साथ सिर्फ 49 गेंद में नाबाद 130 रन की साझेदारी की। इस दौरान आर सतीश ने 18 गेंद में दो चौकों और एक छक्के के साथ 27 रन बनाए। आईपीएल-6 में यह अभी तक का चौथा शतक है।


दूसरी ओर बंगलोर को मिलर का आसान कैच छोड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा। मिलर जब 22 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे थे तब आरपी सिंह की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने उनका आसान कैच टपका दिया था। इस हार के बाद कोहली को मिलर का यह कैच काफी तकलीफ देता रहेगा।

बंगलोर ने दी मुश्किल चुनौती
इससे पहले क्रिस गेल और चेतेश्वर पुजारा की अर्धशतकीय पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए 191 रन की मुश्किल चुनौती रखी।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलोर को गेल और पुजारा ने पहले विकेट के लिए 11.2 ओवर में 102 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों को मनप्रीत गोनी ने अपना शिकार बनाया।

गेल ने 33 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 61 और पुजारा ने 48 गेंदों में आठ चौके की मदद से 51 रन बनाए।

एबी डीविलियर्स ने आखिरी ओवरों में 19 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed