{"_id":"39b8be48-a37a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-delhi-daredevils-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइजर्स ने निकाला दिल्ली डेयरडेविल्स का दिवाला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनराइजर्स ने निकाला दिल्ली डेयरडेविल्स का दिवाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Apr 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 3 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के दिए 115 रन के लक्ष्य को हैदराबाद ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। आईपीएल के इस सत्र में दिल्ली की यह लगातारा चौथी हार है।
मैच का लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
मैच के अंतिम दो ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी, जबकि उसके 7 प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे।
डेल स्टेन (9 नाबाद) और अमित मिश्रा (16 नाबाद) ने बेहद सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
अमित मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 16 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए थे।
इससे पहले हैदराबाद की शुरुआत भी काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हैदराबाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा।
विज्ञापन
कप्तान कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। पार्थिव पटेल 19, हनुमा विहारी 17 और आशीष रेड्डी ने 16 रनों का योगदान किया।
दिल्ली की ओर से मोर्न मोर्कल और शाहबाज नदीम ने 2-2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। जेहान बोथा और इरफान पठान को 1-1 विकेट मिला।
दिल्ली ने बनाए 114 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए।
अपने होम ग्राउंड पर खेल रही दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। महज 26 रन के स्कोर पर दिल्ली के तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।
डेल स्टेन ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। ईशांत शर्मा ने एक ही ओवर की लगातार दो गेंदों पर माहेला जयवर्धने (12) और वीरेंद्र सहवाग (12) को चलता कर दिया।
मनप्रीत जुनेजा (15), जेहान बोथा (9) और इरफान पठान (23) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।
आखिरी ओवरों में केदार जाधव ने कुछ अच्छे हाथ दिखाकर दिल्ली का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। केदार जाधव 20 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में जाधव ने 2 छक्का और एक चौका जमाया।
हैदराबाद की ओर से ईशांत शर्मा, डेल स्टेन और तिषारा परेरा को 2-2 विकेट मिले। आनंद राजन और अमित मिश्रा को एक-एक सफलता मिली।