{"_id":"b1373b1a-ac22-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-delhi-daredevils-vs-kings-xi-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने दिल्ली को दी 5 विकेट से शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब ने दिल्ली को दी 5 विकेट से शिकस्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 32वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। पंजाब ने दिल्ली के 121 रनों के लक्ष्य को 3 ओवर शेष रहते 17 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पिछले मैच के हीरो रहे डेविड मिलर दिल्ली के खिलाफ भी टीम के खेवनहार बने। मिलर ने नाबाद 34 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह ने 24 और डेविड हसी ने 20 रनों का योगदान दिया।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
दिल्ली की ओर से इरफान पठान, आशीष नेहरा, वानडर मर्वे और योहान बोथा को 1-1 विकेट मिला।
दिल्ली ने बनाए 120 रन
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।
आईपीएल-6 में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम मुकाबले में दिल्ली की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उसके तीन विकेट महज 45 रन पर गिर गए।
कप्तान महेला जयवर्धने पहले ही ओवर में चार और वानडर मर्वे महज आठ रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और दो चौके तथा एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
हालांकि डेविड वॉर्नर ने 4 चौके और एक छक्के के साथ 40 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रवीण कुमार ने उन्हें बोल्ड कर उनकी बल्लेबाजी पर ब्रेक लगाया।
पंजाब की ओर से हरमीत सिंह ने 3 और प्रवीण कुमार ने 2 विकेट लिए। जबकि परविंदर अवाना और भार्गव भट्ट को 1-1 विकेट मिला।