फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl live chennai super kings vs rajasthan royals

वाटसन ने दिलाई राजस्थान को रॉयल जीत

Mon, 13 May 2013 10:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 13 May 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
ipl live chennai super kings vs rajasthan royals

शेन वाटसन के शानदार अर्धशतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 17 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत से राजस्थान अंक तालिका में नंबर दो स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


चेन्नई ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।

'मैन ऑफ द मैच' रहे वाटसन ने 34 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 70 रन बनाए। उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ 45 गेंदों में पांचवें विकेट के लिए 93 रन की नायाब साझेदारी की।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


बिन्नी ने 23 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। कप्तान राहुल द्रविड़ ने 22 रन का योगदान दिया। चेन्नई की ओर से जेसन होल्डर ने दो विकेट झटके।

इससे पहले टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुरली विजय और माइक हसी ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई।

दोनों ने 11.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। स्टुअर्ट बिन्नी ने हसी को बोल्ड कर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। हसी ने 40 गेंदों में 40 रन बनाए।


इसके बाद सुरेश रैना (1) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (2) सस्ते में चलते बने। इस बीच मुरली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 55 के निजी स्कोर पर वह दुर्भाग्य से रनआउट हो गए।

आखिरी में रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 28 रन की साझेदारी कर चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ब्रावो ने 11 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। जडेजा 14 गेंदों में 12 रन की पारी खेली। रॉयल्स की ओर से कीवोन कूपर ने 32 रन देकर दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed