फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL in UAE: First day of quarantine, players use balcony to interact, light workout on day 1

IPL में क्वारंटीन का पहला दिन, होटल के कमरे में ही एयर साइकिल चला रहे खिलाड़ी

Sat, 22 Aug 2020 07:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Aug 2020 07:12 AM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हुए। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद सप्ताह के आखिर में भारत से रवाना होंगे।

विज्ञापन
IPL in UAE: First day of quarantine, players use balcony to interact, light workout on day 1
एयरपोर्ट में राजस्थान रॉयल्स की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे खिलाड़ियों को छह दिन तक अपने कमरों तक सीमित रहना होगा और पहले दिन उन्होंने बालकनी से एक दूसरे से बातचीत करने के अलावा टीम के ट्रेनरों द्वारा दिए गए फिटनेस कार्यक्रम का पालन किया। राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी गुरूवार शाम को दुबई जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रात में अबुधाबी पहुंच गई थी।

विज्ञापन


रॉयल्स की टीम ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पहले दिन कोविड-19 की जांच एयरपोर्ट पर ही पूरी की और किंग्स इलेवन पंजाब ने शुक्रवार को दोबारा परीक्षण कराया। बीसीसीआई एसओपी के अनुसार जांच पहले, तीसरे और छठे दिन कराई जाएगी, जिसके बाद टीमें 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग के लिए ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन


छह दिन के पृथकवास में किसी को भी अपने कमरे से निकलने की अनुमति नहीं है, खिलाड़ियों ने सभी सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी बालकनी से एक दूसरे से बात की। रॉयल्स ने आउटडोर क्षेत्र इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है, जिसे खिलाड़ी तब इस्तेमाल नहीं कर सकता, अगर अगले कमरे का साथी भी बाहर है। टीम के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'खिलाड़ी आउटडोर क्षेत्र को बारी-बारी इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए मैं बालकनी में नहीं हो सकता, अगर अगले कमरे का खिलाड़ी भी बाहर है, लेकिन मैं उसके अगले कमरे के खिलाड़ी के साथ बाहर हो सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी बालकनी से अपने बराबर के पड़ोसी से बात कर सकते हैं, लेकिन दुबई में गर्मी के कारण वे ऐसा दिन में नहीं कर पाएंगे। रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है, जिसमें उन्होंने दुबई में पहली सुबह को दिखाया है। उनके वीडियो को देखते हुए पता चलता है कि खुद को फिट रखने के लिए उनके कमरे में एयर साइकिल है और उन्होंने आउटडोर क्षेत्र का इस्तेमाल अपने योग सत्र के लिए किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed