फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UAE में ही होगा IPL 2020 का आयोजन, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन पटेल ने की पुष्टि

Wed, 22 Jul 2020 10:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 22 Jul 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
IPL Governing Council to meet in 7-10 days, BCCI to seek government permission for going ahead with tournament
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2020 के रद्द होने के बाद आईपीएल 2020 का रास्ता तो पहले ही साफ हो गया था और अब इस पर मुहर भी लग गई कि इस साल आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में होगा। इस बात की पुष्टि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने मंगलवार को की।

IPL Governing Council to meet in 7-10 days, BCCI to seek government permission for going ahead with tournament
ब्रिजेश पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के बृजेश पटेल ने बताया, 'कोरोना वायरस के चलते स्थगित हुआ IPL 2020 अब यूएई में आयोजित होगा। हमने सरकार की मंजूरी के लिए आवेदन भेजा है। इस मीटिंग में आगे की प्लानिंग पर चर्चा करेंगे।'
 


 

IPL Governing Council to meet in 7-10 days, BCCI to seek government permission for going ahead with tournament
यूएई क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

इससे पहले बृजेश पटेल ने पीटीआई से कहा था, 'आईपीएल जीसी एक सप्ताह या 10 दिनों के भीतर बैठक कर हर तरह का निर्णय (अंतिम कार्यक्रम) लेगी। अब तक की योजना यही है कि 60 मैचों वाले पूर्ण आईपीएल का आयोजन हो। इस बात की संभावना अधिक है कि इसका आयोजन यूएई में होगा। मुश्किल सिर्फ इसके परिचालन को लेकर है। आप इसका आयोजन देश में करें या बाहर, इससे काई फर्क नहीं पड़ता (कोई दर्शक नहीं होंगे)।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Governing Council to meet in 7-10 days, BCCI to seek government permission for going ahead with tournament
- फोटो : ट्विटर

कोविड-19 के कारण आईपीएल को अपने तय समय पर नहीं खेला जा सका था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया जिससे सितंबर से नवंबर की शुरूआत तक आईपीएल के आयोजन का समय मिल गया है। आईसीसी की घोषणा से पहले ही आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजियों ने अपनी योजनाओं पर काम करना शुरु कर दिया था।
 

विज्ञापन
IPL Governing Council to meet in 7-10 days, BCCI to seek government permission for going ahead with tournament
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर

महामारी के दौरान ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों की मैदान तक पहुंच नहीं होने के कारण, टीमों को तैयारी करने के लिए कम से कम तीन से चार सप्ताह की आवश्यकता होगी। विदेशी खिलाड़ी सीधे अपने देशों से संयुक्त अरब अमीरात पहुंचेंगे। टीम के एक मालिक ने पीटीआई से कहा, 'हमारे खिलाड़ियों को कम से कम तीन से चार सप्ताह के अभ्यास की आवश्यकता होगी। बीसीसीआई से तारीखों की घोषणा होने के बाद हम अपनी सभी योजनाओं को अंतिम रूप देंगे। ऐसा लग रहा है कि आईपीएल यूएई में होगा और हम इसके लिए तैयार हैं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed