दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के 'आईपीएल में क्रिकेट से ज्यादा पैसे का महत्व है' वाले बयान पर भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने तगड़ा पलटवार किया है। दरअसल, आईपीएल में बारे में स्टेन का कहना है कि इस टूर्नामेंट में खेल से ज्यादा पैसे को महत्व दिया जाता है।
रहाणे ने डेल स्टेन को दिया मुंहतोड़ जवाब, IPL पर लगाए थे गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेन ने क्या कहा?
पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रहे स्टेन ने आईपीएल में लगातार नहीं खेलने को सही ठहराते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि जब आप आईपीएल में जाते हैं, तो वहां आपके पास बड़ी टीम होती है और कुछ बड़े खिलाड़ी होते हैं। वहां खिलाड़ियों की कमाई पर ज्यादा ध्यान रहता है ऐसे में कई बार खेल पीछे छूट जाता है।'
रहाणे का जवाब
स्टेन के उपरोक्त बयान पर पटलवार करते हुए रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'देखिए, मैं यहां चौथे टेस्ट मैच पर बात करने आए हैं न कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) या श्रीलंका प्रीमियर लीग के बारे में। आईपीएल खिलाड़ियों को अपने आप को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करता है और इसी आईपीएल से कई भारतीय खिलाड़ी चमके हैं। मुझे नहीं मालूम कि डेल स्टेन ने क्या कहा है। हम यहां चौथे मैच पर बात करने के लिए बैठा हूं।'
यह कड़वा सच है- स्टेन
इस अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने कहा, आईपीएल में यह भुला दिया जाता है और मुख्य मुद्दा यह होता है कि आप कितने पैसे कमा रहे हैं? यह कड़वा सच है। मैं ऐसी चीजों से दूर रह कर अच्छे क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता था।'
पीएसएल या श्रीलंका प्रीमियर लीग में क्रिकेट को महत्व दिया जाता है - स्टेन
पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे इस दिग्गज ने कहा, 'जब आप पीएसएल या श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलते है तो वहां क्रिकेट को महत्व दिया जाता है। मैं यहां सिर्फ दो दिनों से हूं और लोग यहां मुझ से मेरे खेल के बारे में पूछ रहे है।'