{"_id":"5d2bce0d8ebc3e6ca56c30b5","slug":"ipl-franchises-discuss-new-teams-from-8-to-10-bcci-wants-stability-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के दीवानों के लिए खुशखबरी, 2 नई टीमों को शामिल करेगी BCCI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के दीवानों के लिए खुशखबरी, 2 नई टीमों को शामिल करेगी BCCI
Mon, 15 Jul 2019 08:56 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 15 Jul 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग के हितधारकों और फ्रेंचाइजी मालिकों की लंदन में इस सप्ताह हुई बैठक में टीमों की संख्या को आठ से 10 करने पर चर्चा हुई। हालांकि यह पहली बार नहीं होगा जब इस लीग में 10 टीमें भाग लेगी। इससे पहले 2011 में भी आईपीएल में 10 टीमों ने भाग लिया था जिसमें कोच्चि और पुणे की फ्रेंचाइजी टीमें थी।
विज्ञापन
कोच्चि फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई केबीच अनुबंध संबंधित विवाद के कारण टीम टूर्नामेंट में महज एक सत्र में खेल पाई। सहारा समूह की पुणे वॉरियर्स ने भी 2013 के बाद खुद को लीग से बाहर कर लिया था जिसके बाद 2014 से इस लीग में फिर से आठ टीमें हो गई।
विज्ञापन
लंदन में हुई बैठक में भाग लेने वाली टीम के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने टीमों की संख्या बढ़ाने के बारे में चर्चा की लेकिन यह अनौपचारिक चर्चा थी। वैसे भी इस मुद्दे पर फैसला करने का अधिकार टीमों के पास नहीं है, बीसीसीआई को फैसला करना है लेकिन हम इस विचार पर चर्चा के लिए तैयार हैं।’ एक अन्य अधिकारी ने भी बैठक में आईपीएल के विस्तार पर चर्चा की पुष्टि की।
विज्ञापन
इस अधिकारी ने कहा, ‘इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी लेकिन यह अनौपचारिक थी। इस पर मुद्दे पर कैसे आगे बढ़ा जाए, इसकी कोई ठोस योजना नहीं है। ज्यादा टीमों का मतलब है कि ज्यादा मैच होंगे यानी टूर्नामेंट भी ज्यादा लंबे समय तक चलेगा।’
इससे पहले स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में फंसने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के निलंबित होने के बाद इस लीग में दो सत्र के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स और गुजरात लायंस ने भाग लिया था।संजीव गोयनका की राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की टीम 2017 में अपने दूसरे प्रयास में ही टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। गोयनका ने दो साल के बाद भी लीग में बने रहने की इच्छा जताई थी।