{"_id":"cef6ff8c-d134-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-fixing-crores-thousands-through-hawala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल फिक्सिंग में हवाला के जरिए लगे हजारों करोड़ ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल फिक्सिंग में हवाला के जरिए लगे हजारों करोड़
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी में हवाला के जरिए हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। दिल्ली पुलिस की छानबीन में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
देश के कई व्यवसायियों के अलावा विदेशों में बैठे हवाला कारोबारियों ने भी फिक्सिंग में दांव खेला। कहां से कितना पैसा आया, इसकी जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि रमेश व्यास समेत 27 आरोपियों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
सभी आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह तो पता चला है कि आईपीएल में सट्टेबाजी और फिक्सिंग के लिए हवाला का रुपया लगा। लेकिन कहां से कितना रुपया आया इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केस को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस को इन पैसों का हिसाब-किताब लेना जरूरी था। इसलिए ईडी को पत्र लिखकर रुपयों का हिसाब लेने को कहा है।
श्रीवास्तव ने बताया कि भारत के विभिन्न हिस्सों के अलावा दुबई व कराची से हवाला का कारोबार हुआ। दिल्ली पुलिस की जांच के दायरे में देश के कई बड़े कारोबारी भी हैं। दिल्ली पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों की सूची भी ईडी को सौंपी है।
‘जेंटलमैन गेम’ नहीं रहा क्रिकेट
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से पर्दाफाश करने वाली दिल्ली पुलिस के चीफ नीरज कुमार का कहना है कि अब क्रिकेट ‘जेंटलमैन गेम’ नहीं रहा है और फिक्सिंग की बुरी यादें हमेशा प्रशंसकों के जेहन में ताजा रहेंगी।
उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटरों के हाथों मिले धोखे से उबरना खेल प्रेमियों के लिए आसान नहीं होगा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस खेल से बुरे लोगों को दूर रखना काफी अहम है क्योंकि फिक्सिंग एक तरह से करोड़ों खेल प्रेमियों के विश्वास की हत्या है।