फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl first match between kolkata knight riders and mumbai indians

IPL पहला मैचः एक के लिए 'लकी' तो दूसरे का है होमग्राउंड

Tue, 07 Apr 2015 06:04 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
ipl first match between kolkata knight riders and mumbai indians

आज शाम से कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में मसालेदार क्रिकेट के आठवें संस्करण का आगाज हो गया। इस मौके पर बॉलीवुड और तमाम हस्तियों ने जलवे बिखेरे।

विज्ञापन


ईडन गार्डन कोलकाता की टीम का ‘होमग्राउंड’ है जबकि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह ग्राउंड लकी माना जाता है। आईपीएल-8 के पहले मुकाबले में बुधवार को पिछली चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम अपने-अपने नजरिए से जीत के लिए ताना-बाना बुन रही है। दोनों टीमों के बीच जीत से खाता खोलने की हसरत मुकाबले को और कांटेदार बना रही है।
विज्ञापन


कोलकाता टीम अपने ‘तुरुप के पत्ते’ स्पिनर सुनील नारायन के एक्शन को हरी झंडी मिलने के बाद उत्साहित है। चैंपियंस लीग टी-20 में नारायन के एक्शन पर उंगली उठने के बाद वह विश्व कप में नहीं खेल पाए थे लेकिन बीसीसीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद टीम को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर की दोनों खिताबी जीत (2012 और 2014) में नारायन ने बड़ी भूमिका रही है। वैसे नारायन के अलावा केकेआर के पास करियप्पा के रूप में एक और अबूझ स्पिनर है। ‘चाइना मैन’ कुलदीप यादव और ब्रैड हाग भी स्पिन की धार को और पैना कर सकते हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोर्ने मोर्केल की मौजूदगी से मेजबान टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित नजर आता है।

मुम्बई के कप्तान रोहित का 'लक' भी जुड़ा

ipl first match between kolkata knight riders and mumbai indians

दूसरी ओर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा खुश होंगे कि टीम अपना अभियान ईडन गार्डन से शुरू कर रही है जहां खुद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे की सबसे बड़ी पारी 264 रन खेली थी। फिर यही तो वह ग्राउंड है जहां 2013 में मुंबई इंडियंस ने अपना एकमात्र आईपीएल खिताब जीता है।

केकेआर के पास गेंदबाजों की अच्छी फौज है तो मुंबई के पास कई धुरंधर बल्लेबाज हैं। कप्तान रोहित के अलावा कोरी एंडरसन, किरोन पोलार्ड हैं और अब तो उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच को भी बेड़े में शामिल कर लिया है।

अंबाती रायडू, उन्मुक्त चंद और पार्थिव पटेल भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। कोलकाता की बल्लेबाजी में कप्तान गौतम गंभीर के अलावा पिछली बार के ओरैंज कैपधारी रॉबिन उथप्पा हैं जिन्होंने 660 रन बनाए थे। यही नहीं उथप्पा का बल्ला तो रणजी ट्रॉफी में भी खूब चला है जहां उन्होंने 11 मैचों में सर्वाधिक 912 रन बनाए।

इसके अलावा मनीष पांडे और सूर्य कुमार यादव भी हैं। यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन के रूप में दो ऑलराउंडर और मजबूती प्रदान करते हैं। जिस दिन यूसुफ का बल्ला चलता है तो चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है।

मुंबई के पास श्रीलंकाई यार्करमैन लसिथ मलिंगा और आर विनय कुमार के रूप में अच्छे तेज गेंदबाज हैं तो अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा भी अपने स्पैल में प्रभाव छोड़ सकते है।

बारिश बन सकती है विलेन

ipl first match between kolkata knight riders and mumbai indians

47 दिनों के इस क्रिकेट मेले की पहली टक्कर पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें ज्यादा लगी हुई हैं। लेकिन मैच से पहले बारिश की संभावनाएं चिंता का कारण भी बनी हैं। कल कोलकाता नाइट रायडर्स और मुम्बई इंडियंस के बीच होने वाले मैच में बारिश विलेन बनकर विघ्न डाल सकती है।

अगर कोलकाता टीम के मजबूत पक्ष पर नजर डाले तो टीम में स्पिनर के रूप में नारायन की वापसी अहम है। वैसे कुलदीप यादव, करियप्पा, ब्रैड हाग के रूप में टीम में अच्छे स्पिनर है। वहीं, बोलिंग कोच के रूप में वसीम अकरम की मौजूदगी उमेश यादव और मोर्ने मोर्केल को और गति और सफलता दिला सकती है। इसके अलावा अपने मैदान और दर्शकों के बीच पिछली चैंपियन को ‘होम एडवांटेज’ मिल सकता है।

वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के मजबूत पक्ष पर नजर दौड़ाएं तो टीम आइकन सचिन तेंदुलकर का अनुभव टीम के काम आएगा। सपोर्ट टीम में जॉन राइट, शेन बांड और जोंटी रोड्स की मौजूदगी भी बड़ी प्रेरक होगी। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच के आने से मुंबई की बल्लेबाजी को और मजबूती मिली है। कोच की नई भूमिका में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने युवा बल्लेबाजों के साथ काफी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed