Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Final RCB vs PBKS 2025 Phil Salt Out Performance in 1st and 2nd Innings Stats

PBKS vs RCB Final: फाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए फिल सॉल्ट, पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छे नहीं रहे आंकड़े

Tue, 03 Jun 2025 08:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

बेंगलुरु को फाइनल मैच में 18 के स्कोर पर पहला झटका लगा। काइल जैमीसन ने फिल सॉल्ट को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बना सके।

विज्ञापन
IPL Final RCB vs PBKS 2025 Phil Salt Out Performance in 1st and 2nd Innings Stats
फिल सॉल्ट - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए। सॉल्ट और विराट कोहली की जोड़ी ने आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई है, लेकिन खिताबी मुकाबले में यह जोड़ी बड़ी साझेदारी नहीं दिला सकी और सॉल्ट सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब ने जीता टॉस
बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान श्रेयस ने कहा कि उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आरसीबी ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। अहमदाबाद में अब तक इस सीजन आठ मैच खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम छह मैच जीती है, जबकि चेज करने वाली टीम दो मैच जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल फाइनल के पहले ओवर में बने सर्वाधिक रन
कोहली और सॉल्ट पारी का आगाज करने उतरे। सॉल्ट ने शुरुआती ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह के ओवर से 13 रन जुटाए। यह आईपीएल फाइनल में पहले ओवर में बने सर्वाधिक रन है। इससे पहले अहमदाबाद में ही 2023 में सीएसके और गुजरात के बीच खेले गए फाइनल मैच के पहले ओवर में 10 रन बने थे। सॉल्ट ने एक चौका और एक छक्का भी लगाया। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने जैमीसन की गेंद पर भी चौका जड़ा, लेकिन फिर अपना विकेट गंवा बैठे। बेंगलुरु को 18 के स्कोर पर पहला झटका लगा। काइल जैमीसन ने फिल सॉल्ट को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बना सके।

ये भी पढ़ें: IPL Closing Ceremony: आईपीएल के समापन समारोह में सेना के शौर्य को किया गया सलाम, शंकर महादेवन ने बांधा समां
विज्ञापन

सॉल्ट को रास नहीं आया पहले बल्लेबाजी करना
सॉल्ट ने भले ही आरसीबी के लिए इस सीजन प्रभावित किया, लेकिन उन्हें पहले बल्लेबाजी करना रास नहीं आया। आईपीएल 2025 में सॉल्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात पारियों में 158.33 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 37 रन रहा। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए सॉल्ट अलग ही रंग में दिखे और उन्होंने छह पारियों में 186.20 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि सॉल्ट ने चेज करते हुए चार अर्धशतक लगाए। हालांकि, फाइनल में उनके बल्ले से रन नहीं बरसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed