{"_id":"6653f87ca47e48e368070f83","slug":"ipl-final-kkr-vs-srh-2024-highlights-gautam-gambhir-shreyas-iyer-players-speech-ipl-title-trophy-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH IPL Final: श्रेयस अय्यर ने गंभीर नहीं, इन्हें दिया जीत का श्रेय, जानें क्या बोले केकेआर के कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs SRH IPL Final: श्रेयस अय्यर ने गंभीर नहीं, इन्हें दिया जीत का श्रेय, जानें क्या बोले केकेआर के कप्तान
Mon, 27 May 2024 08:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 May 2024 08:36 AM IST
सार
कोलकाता ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों ने प्रभावी प्रदर्शन किया और किसी भी समय विपक्षी टीम को अपने ऊपर हावी होने का मौका नहीं दिया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली केकेआर ने आंद्रे रसेल के नेतृत्व में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर के नाबाद अर्धशतक की मदद से फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। कोलकाता ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों ने प्रभावी प्रदर्शन किया और किसी भी समय विपक्षी टीम को अपने ऊपर हावी होने का मौका नहीं दिया। केकेआर की जीत के बाद जहां प्रशंसक टीम के मेंटर गौतम गंभीर की सराहना कर रहे हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर की राय इससे अलग है।
विज्ञापन
मैच में क्या हुआ?
श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली केकेआर ने आंद्रे रसेल के नेतृत्व में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद वेंकटेश अय्यर के नाबाद अर्धशतक की मदद से फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और हैदराबाद को 18.3 ओवर में 113 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर के 26 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 32 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 39 रन की मदद से 10.3 ओवर की दो विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

'एक व्यक्ति नहीं, टीम के सामूहिक प्रयास से मिली सफलता'
आईपीएल का खिताब जीतने के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस ने टीम की तारीफ की और हैदराबाद को भी शानदार सीजन के लिए बधाई दी। श्रेयस ने कहा, हमें खिलाड़ियों से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी। मेरे लिए इस अहसास को बयां करना काफी मुश्किल है। हम भाग्यशाली रहे कि हमें पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला। ऐसा लगा जैसा सब कुछ हमारे पक्ष में ही जा रहा है। हालांकि, मैं सनराइजर्स को भी बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। यहां कोई एक व्यक्ति हमें लेकर नहीं आया है, बल्कि हमें टीम के सामूहिक प्रयास से सफलता मिली है।

'स्टार्क से सीख सकते हैं युवा खिलाड़ी'
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क आधा सीजन खत्म होने के बाद भी आलोचना झेल रहे थे क्योंकि वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, क्वालफायर-1 और फाइनल में स्टार्क ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे उन्होंने सभी का मुंह बंद कर दिया। स्टार्क ने क्वालिफायर-1 में हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट लिए थे, जबकि खिताबी मुकाबले में दो विकेट अपने नाम किए। श्रेयस ने स्टार्क को लेकर कहा, अगर स्टार्क की बात की जाए तो मैदान के बाहर वह कमाल के व्यक्ति हैं। उनकी कार्यशैली देखकर युवा खिलाड़ी उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं।