{"_id":"6290e8b1dec4f30ea97544e6","slug":"ipl-final-gujarat-titans-how-many-times-points-table-first-team-won-title-ipl-records-are-not-in-favor-of-hardik-pandya-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Final: अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम कितनी बार खिताब जीती? गुजरात के पक्ष में नहीं हैं रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Final: अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम कितनी बार खिताब जीती? गुजरात के पक्ष में नहीं हैं रिकॉर्ड
Fri, 27 May 2022 08:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 27 May 2022 08:35 PM IST
सार
आईपीएल के अब तक 14 सीजन में सिर्फ पांच बार ही अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चैंपियन बन पाई। गुजरात के सामने बड़ी चुनौती है। उसके पक्ष में रिकॉर्ड नहीं, फॉर्म है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही आईपीएल में सीजन में कमाल किया। वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। हार्दिक पांड्या की टीम ने लीग राउंड में 14 में से 10 मैच जीती थी। 20 पॉइंट के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी। गुजरात का मुकाबला फाइनल में राजस्थान रॉयल्स या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। टीम भले ही फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन आईपीएल के रिकॉर्ड उसके पक्ष में नहीं हैं।
दरअसल, आईपीएल के अब तक 14 सीजन में सिर्फ पांच बार ही अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चैंपियन बन पाई। सबसे पहले ऐसा राजस्थान रॉयल्स ने किया था। अंक तालिका में टीम पहले स्थान पर रही थी। उसके बाद फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर खिताब भी अपने नाम किया था। उसके बाद चेन्नई ने 2011 में ऐसा किया। उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में पहला स्थान हासिल किया था। उसके बाद फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था।
अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम फिर 2017 में चैंपियन बनी। पहले पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस ने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स को हराया था। मुंबई ने 2019 और 2020 में फिर से ऐसा कमाल किया था। 2019 के फाइनल में उसने चेन्नई सुपरकिंग्स और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। अब गुजरात के सामने बड़ी चुनौती है। उसके पक्ष में रिकॉर्ड नहीं, फॉर्म है। टीम ने क्वालीफायर-1 में राजस्थान के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर यह साबित भी किया था।
विज्ञापन
आईपीएल का रिकॉर्ड

| साल | अंक तालिका में शीर्ष पर | विजेता |
| 2008 | राजस्थान रॉयल्स | राजस्थान रॉयल्स |
| 2009 | दिल्ली डेयरडेविल्स | डेक्कन चार्जर्स |
| 2010 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपरकिंग्स |
| 2011 | चेन्नई सुपरकिंग्स | चेन्नई सुपरकिंग्स |
| 2012 | दिल्ली डेयरडेविल्स | कोलकाता नाइटराइडर्स |
| 2013 | चेन्नई सुपरकिंग्स | मुंबई इंडियंस |
| 2014 | पंजाब किंग्स | कोलकाता नाइटराइडर्स |
| 2015 | चेन्नई सुपरकिंग्स | मुंबई इंडियंस |
| 2016 | गुजरात टाइटंस | सनराइजर्स हैदराबाद |
| 2017 | मुंबई इंडियंस | मुंबई इंडियंस |
| 2018 | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई सुपरकिंग्स |
| 2019 | मुंबई इंडियंस | मुंबई इंडियंस |
| 2020 | मुंबई इंडियंस | मुंबई इंडियंस |
| 2021 | दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई सुपरकिंग्स |