फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Final 2023 CSK vs GT Match Playing Conditions as Match Delayed due to Rain in Ahmedabad Cricket Stadium

IPL Final: अब ओवरों में कटौती होना तय, 12.06 बजे तक खेल नहीं शुरू हुआ तो रिजर्व डे पर होगा फैसला

Sun, 28 May 2023 09:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 28 May 2023 09:40 PM IST
सार

मैच 29 मई को देर रात 12.06 बजे तक शुरू हो गया तो दोनों टीमें पांच-पांच ओवर बल्लेबाजी करेंगी और विजेता का फैसला होगा। इस समय तक मैच शुरू नहीं होने पर रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
IPL Final 2023 CSK vs GT Match Playing Conditions as Match Delayed due to Rain in Ahmedabad Cricket Stadium
फाइनल के दौरान अहमदाबाद का मैदान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। खेल शुरू होने से पहले गुजरात के अहमदाबाद में बारिश हो रही है। फाइनल मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो पाया है। हालांकि, बारिश रुकने पर खेल शुरू होगा और नतीजा मिल सकता है। आज के दिन खेल नहीं होने पर अगले दिन रिजर्व डे है और सोमवार को आईपीएल 2023 के विजेता का एलान होगा। आइए जानते हैं कि बारिश रुकने पर कब कितने ओवर का मैच होगा।
विज्ञापन

 


बारिश नहीं रुकी तो क्या होगा?
  • अगर बारिश रुक जाती और 28 मई को रात 9.35 तक मैच शुरू हो जाता तो ओवरों में कोई कटौती नहीं होती। दोनों टीमें 20-20 ओवर खेलतीं। अब ओवरों में कटौती होना तय है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 28 मई को रात 9.35 बजे के बाद मैच शुरू होने पर हर घंटे में 14 ओवर की कटौती होगी। रात साढ़े 10 बजे खेल शुरू होने पर मैच 26 ओवर का होगा और दोनों टीमें 13-13 ओवर खेलेंगी। 
  • अगर मैच 29 मई को देर रात 12.06 बजे तक शुरू हो गया तो दोनों टीमें पांच-पांच ओवर बल्लेबाजी करेंगी और विजेता का फैसला होगा। इस समय तक मैच शुरू नहीं होने पर रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा।
  • रिजर्व डे पर भी बारिश होने पर कम से कम पांच ओवर का मैच कराने की कोशिश होगी। वह नहीं होने पर सुपर ओवर के जरिए विजेता का फैसला होगा। अगर मैदान गीला रहा और सुपर ओवर की संभावना नहीं बनी तो गुजरात की टीम चैंपियन बनेगी, क्योंकि अंक तालिका में यह टीम 20 अंक के साथ शीर्ष पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed