फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL CSK Captaincy Mahendra Singh Dhoni will be captain of Chennai Super Kings in IPL 2023

IPL CSK Captaincy: चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी! महेंद्र सिंह धोनी ही अगले सीजन में होंगे कप्तान

Sun, 04 Sep 2022 02:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 04 Sep 2022 02:15 PM IST
सार

पिछले सीजन के शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई थी। जडेजा ने आठ मैचों में छह हार मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर से धोनी ने कमान संभाल ली थी।

विज्ञापन
IPL CSK Captaincy Mahendra Singh Dhoni will be captain of Chennai Super Kings in IPL 2023
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है। चेन्नई सुपरकिंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले धोनी एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इसका एलान टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने रविवार (चार सितंबर) को किया। धोनी ने इस साल आईपीएल के आखिरी मैच के बाद कहा था कि वह अगले सीजन में भी खेलेंगे।
विज्ञापन


पिछले सीजन के शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई थी। जडेजा ने आठ मैचों में छह हार मिलने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर से धोनी ने कमान संभाल ली थी। वह अपनी कप्तानी में टीम को 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल जीत चुके हैं।
विज्ञापन

IPL CSK Captaincy Mahendra Singh Dhoni will be captain of Chennai Super Kings in IPL 2023
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी से पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मैच से पूर्व टॉस के दौरान कमेंटेटर इयान बिशन ने धोनी से पूछा- क्या वह अगले सीजन में खेलेंगे? इस पर धोनी ने कहा था, “निश्चित रूप से खेलूंगा, क्योंकि चेन्नई को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा। चेन्नई के प्रशंसकों के लिए ऐसा करना अच्छा नहीं होगा कि मैं चेपॉक में नहीं खेलूं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल आईपीएल में टीमों को अलग-अलग शहरों में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इससे अलग-अलग जगहों पर प्रशंसकों को थैंक्यू बोलने का भी मौका मिलेगा।”

IPL CSK Captaincy Mahendra Singh Dhoni will be captain of Chennai Super Kings in IPL 2023
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने इसके आगे कहा था, “मुझे प्रशंसकों से बहुत प्यार मिला है। यह सभी को धन्यवाद कहने जैसा होगा। हालांकि, वह मेरा आखिरी सीजन होगा या नहीं, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आप अगले दो साल के लिए भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। निश्चित रूप से अगले सीजन में मजबूत वापसी करने के लिए मेहनत करूंगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed