फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर पूरी नहीं हुई यह शर्त तो अगले साल के लिए भी टाला जा सकता है IPL 2020 

Sat, 14 Mar 2020 09:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 14 Mar 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
IPL could be deferred to next year if April 20 deadline missed: Official
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर

'अगर 20 अप्रैल की समय सीमा पार हो जाती है तो आईपीएल को अगले साल के लिए टाल दिया जाएगा...' यह बात आईपीएल के एक अधिकारी का कहना है। 


 

IPL could be deferred to next year if April 20 deadline missed: Official
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के एक अधिकारी ने स्पोर्टस्टार को बताया, कोरोना वायरस के प्रकोप ने बीसीसीआई के पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। फिलहाल इसलिए आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाया गया। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह 20 अप्रैल के आसपास शुरू होगा, लेकिन इसका निर्णय 10 अप्रैल तक ले लिया जाएगा। अगर टूर्नामेंट 20 अप्रैल तक शुरू नहीं होता है, तो इसे अगले साल के लिए टालना होगा।'

IPL could be deferred to next year if April 20 deadline missed: Official
आईपीएल 2019 - फोटो : पीटीआई

अधिकारी के मुताबिक, '21 अप्रैल से 31 मई तक का समय 60 मैचों की मेजबानी करने के लिए पर्याप्त है।' मगर इसका निर्णय 'अप्रैल के पहले सप्ताह तक वायरस के संक्रमण की सीमा पर निर्भर करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL could be deferred to next year if April 20 deadline missed: Official
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाया गया। अब इसका आयोजन 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा। शुक्रवार को बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की।

विज्ञापन
IPL could be deferred to next year if April 20 deadline missed: Official
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

इस महामारी वायरस की वजह से पूरा खेल जगत तबाह है। कई स्पोर्ट्स इवेंट इसकी चपेट में आ गए हैं। कुछ को स्थगित तो कुछ को रद्द कर दिए गए हैं। भारत में इस खतरनाक वायरस के 80 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि एक की मौत भी हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed