फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction: Will KL Rahul be seen captaining Delhi Capi He joined Capitals after incurring a loss of Rs 4 cr

IPL Auction: क्या दिल्ली की कप्तानी करते दिखाई देंगे केएल राहुल? चार करोड़ का नुकसान उठाकर कैपिटल्स से जुड़े

Sun, 24 Nov 2024 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा (सउदी अरब)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा (सउदी अरब) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Nov 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मेगा नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था। उन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया था। उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में चोटिल होने तक टीम की कप्तानी की थी।
loader
IPL Auction: Will KL Rahul be seen captaining Delhi Capi He joined Capitals after incurring a loss of Rs 4 cr
KL Rahul - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। उहें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ में खरीदा। ऐसे ही लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीद लिया। भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले दो सेट में 12 खिलाड़ी बिके। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स , कोलकाता नाइट राइडर्स , राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने अभी तक किसी को नहीं खरीदा।

संजीव गोयनका-केएल राहुल
संजीव गोयनका-केएल राहुल - फोटो : IPL

लखनऊ ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया
मार्की खिलाड़ी के तौर पर केएल राहुल दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य में नीलामी में उतरे। उनके लिए गत चैंपियन केकेआर ने बोली लगाई और आरसीबी भी लड़ाई में कूदा। आरसीबी और केकेआर के बीच राहुल को लेने के लिए होड़ देखने को मिली। दिल्ली ने भी राहुल के लिए रुचि दिखाई और केकेआर के साथ बोली में शामिल हुई। दिल्ली ने राहुल के लिए 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन केकेआर भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। दिल्ली ने राहुल के लिए 12 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन केकेआर ने हाथ खींच लिए। इस बीच सीएसके बोली में कूदी और लगातार राहुल के लिए बोली लगाती रही। दिल्ली ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाई और लखनऊ ने राहुल के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। राहुल के बिकने के साथ ही नीलामी में मार्की खिलाड़ी पूरे हो गए। अब तक कुल 12 खिलाड़ी बिके जा चुके हैं।

जस्टिन लैंगर
जस्टिन लैंगर - फोटो : IPL/BCCI

एलएसजी के साथ अनबन के बाद रिलीज हुए
दरअसल, मेगा नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था। उन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया था। उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में चोटिल होने तक टीम की कप्तानी की थी। इसके बाद उनकी फ्रेंचाइजी से अनबन की बात सामने आने लगी। फिर एलएसजी ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया और इसमें केएल राहुल का नाम नहीं था। जिन खिलाड़ियों को रीटेन किया गया, उनमें निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान और आयुष बदोनी (चार-चार करोड़) शामिल थे।

केएल राहुल
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

दिल्ली से पहले इन टीमों के लिए खेले
केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ की थी। इसके बाद वे 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का वह हिस्सा रहे। 2016 में इस बल्लेबाज ने एक बार फिर आरसीबी में वापसी की। 2017 में चोट के कारण वह नहीं खेल सके थे। 2018-21 तक वह पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेले। इसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) की कमान संभालने का मौका मिला। 2022 से 2024 तक वह इस टीम का हिस्सा रहे। राहुल ने पिछले संस्करण के 14 मैचों में 520 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 136.13 का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed