{"_id":"5bfa9439bdec22416713911f","slug":"ipl-auction-to-be-held-on-18th-december-2018-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिसंबर को होगी आईपीएल नीलामी! फैंस के लिए बीसीसीआई अपनाएगा अनोखा तरीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
18 दिसंबर को होगी आईपीएल नीलामी! फैंस के लिए बीसीसीआई अपनाएगा अनोखा तरीका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बड़ा समारोह बनाने की तैयारी में जुट गया है। यह फैसला लिया गया है कि नीलामी के समय में फेरबदल किया जाएगा। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी दोपहर 3 बजे शुरू होगी और इसका समापन शाम साढ़े 9 बजे होगा। इसका मतलब यह होगा कि शो को प्राइमटाइम व्यूअरशिप मिलेगी।
विज्ञापन
समय में बदलाव करने से दर्शकों को पूरी आईपीएल नीलामी देखने का आनंद मिलेगा क्योंकि 18 दिसंबर को जयपुर में नीलामी होना है, जो ऑस्ट्रेलिया व टीम इंडिया के बीच दूसरे टेस्ट का आखिरी दिन होगा। अगर नीलामी हर बार की तरह सुबह हुई तो फैंस को मैच या नीलामी में से किसी एक को चुनना पड़ता। मगर अब इस फैसले से वह दोनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
फ्रेंचाइजियों ने 15 नवंबर से पहले बीसीसीआई को रिटेन किए व रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। नीलामी में मुख्य ध्यान ऑस्ट्रेलियाई व इंग्लिश खिलाड़ियों पर होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही पुष्टि कर चुका है कि उसके खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। लीग में हिस्सा लेने से पहले इन खिलाड़ियों को बोर्ड से एनओसी लेनी होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को शेफील्ड शील्ड और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं लेने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
2019 विश्व कप की तैयारी के मद्देनजर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल से भी पहले ही विदाई लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के जैसे ही इंग्लिश खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लेने की अपनी समान वजह बताई है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि क्या फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलियाई व इंग्लिश खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी।