{"_id":"6ab3addaaea83a9af704a8e1","slug":"ipl-auction-to-be-held-in-goa-this-december-says-bcci-secretary-devajit-saikia-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवजीत सैकिया: आईपीएल नीलामी की तारीख और वेन्यू पर आया बड़ा अपडेट, बीसीसीआई ने तय किया सबकुछ; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देवजीत सैकिया: आईपीएल नीलामी की तारीख और वेन्यू पर आया बड़ा अपडेट, बीसीसीआई ने तय किया सबकुछ; जानिए
Wed, 23 Sep 2026 04:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:15 PM IST
सार
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस साल आईपीएल नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी, जबकि खराब मौसम के कारण धर्मशाला से भारत ए महिला के मैच मोहाली शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को आईपीएल नीलामी और आगामी क्रिकेट मुकाबलों को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल आईपीएल की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, धर्मशाला में खराब मौसम के कारण भारत ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला के बीच होने वाले आगामी टी20 मुकाबलों को मोहाली स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिसंबर में गोवा में होगी आईपीएल नीलामी
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पिछले साल सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसे तीन विदेशी स्थानों पर आईपीएल नीलामी आयोजित करने के बाद इस वर्ष इसे भारत में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर में गोवा में आईपीएल नीलामी कराने की योजना है।

खराब मौसम के कारण धर्मशाला से मोहाली शिफ्ट हुए मैच
भारत ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला के बीच होने वाले आगामी टी20 मुकाबलों को धर्मशाला से मोहाली स्थानांतरित करने के फैसले पर सैकिया ने कहा कि धर्मशाला में लगातार बारिश हो रही है और मौजूदा मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा, 'धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के कारण हमने आगामी टी20 मुकाबलों को मोहाली स्थानांतरित करने का फैसला किया है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मौसम के कारण क्रिकेट गतिविधियों में किसी तरह की बाधा न आए।'

भारत बनाम जापान
- फोटो : BCCI
जापान के खिलाफ मुकाबले को बताया दोस्ती की नई शुरुआत
भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच हुए मुकाबले पर देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मुकाबला सिर्फ जापान के खिलाफ जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और जापान के बीच क्रिकेट संबंधों में एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
सैकिया ने बताया कि आईसीसी चेयरमैन जय शाह की पहल पर इस मुकाबले का आयोजन संभव हुआ। उन्होंने कहा कि एडिनबर्ग में जय शाह ने उन्हें जापान क्रिकेट बोर्ड के अपने समकक्ष के साथ बैठक कर इस मैच के आयोजन की दिशा में काम करने को कहा था। उन्होंने कहा, 'यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट बोर्ड और जापान क्रिकेट बोर्ड के बीच दोस्ती के तौर पर आयोजित किया गया था। कल हुए मैच में काफी उत्साह देखने को मिला। यह क्रिकेट के विकास, नई जगहों तक इसके विस्तार और दोनों देशों के बीच दोस्ती के एक नए दौर की शुरुआत है।'

जापान में क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा
बीसीसीआई सचिव ने उम्मीद जताई कि जापान के लोगों के बीच क्रिकेट को लेकर दिखा उत्साह इस खेल को देश और उसके पड़ोसी देशों में लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि जापान में क्रिकेट के प्रति बढ़ती दिलचस्पी खेल के वैश्विक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

भारतीय महिला टीम
- फोटो : @BCCIWomen
महिला क्रिकेट टीम की एशियन गेम्स जीत पर बीसीसीआई सचिव ने दी बधाई
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुशी जताई। उन्होंने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
- सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम ने पिछले साल तीन नवंबर को मुंबई में वनडे आईसीसी विश्व चैंपियन बनने के साथ जिस जीत के सिलसिले की शुरुआत की थी, वह लगातार जारी है। उन्होंने मुख्य कोच अमोल मजूमदार और पूरे सपोर्ट स्टाफ को भी इस सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय महिला टीम का यह जीत का सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।