{"_id":"9e12d34e-6ed5-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-auction-price-not-sunk-in-yet-says-abhishek-nayar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलामी में अपनी कीमत से गदगद हैं नायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नीलामी में अपनी कीमत से गदगद हैं नायर
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 04 Feb 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार आईपीएल की नीलामी में भारतीयों में सर्वाधिक कीमत पाने वाले ऑलराउंडर अभिषेक नायर ने कहा कि वह अपनी कीमत से बहुत खुश हैं। नायर का आधार मूल्य एक लाख डॉलर रखा गया था लेकिन पुणे वारियर्स ने उन्हें छह लाख 75 हजार डॉलर की मोटी रकम देकर खरीदा।
विज्ञापन
इस पर खुशी जताते हुए अभिषेक ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि आईपीएल की कई टीमों ने मेरे लिए बोली लगाई और मुझे नीलामी प्रक्रिया में अच्छी कीमत मिली।’ अभिषेक 2009 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन-डे क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं लेकिन वह कभी अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।
विज्ञापन
2005 में घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने अब तक 57 प्रथम श्रेणी मैचों में 57.16 की औसत से 3830 रन बनाने के साथ ही 96 विकेट भी चटकाए हैं। अभिषेक ने इस बार मुंबई को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में भी अहम योगदान किया जिसका परिणाम उन्हें आईपीएल में मिला।
विज्ञापन
अभिषेक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि घरेलू क्रिकेट में मेरे लगातार अच्छे प्रदर्शन का मुझे तोहफा मिला है। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं घरेलू क्रिकेट के अपने इस प्रदर्शन को आईपीएल में भी जारी रख पाऊंगा।’