{"_id":"5df8b1b68ebc3e88071034b8","slug":"ipl-auction-is-secondary-for-shai-hope-he-wants-to-defeat-virat-kohli-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL नीलामी से ठीक पहले शाई होप का बड़ा बयान, बोले- रोहित-कोहली को पछाड़ना है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL नीलामी से ठीक पहले शाई होप का बड़ा बयान, बोले- रोहित-कोहली को पछाड़ना है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 17 Dec 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाई होप
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप को यकीन है कि भारत के खिलाफ बुधवार को दूसरे वनडे के दौरान उनके कुछ साथी खिलाड़ियों की नजरें आईपीएल नीलामी पर हैं, लेकिन उनका लक्ष्य कुछ और ही है। होप ने मंगलवार को कहा कि उनका लक्ष्य 2019 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पछाड़ना है।
2 of 5
शाई होप
होप से आईपीएल नीलामी पर भी सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्होंने ना में दिया। IPL-2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को होगी। सीरीज के पहले वनडे के शतकवीर होप ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि कुछ खिलाड़ियों का ध्यान आईपीएल नीलामी पर होगा, लेकिन मेरे लिए यह गौण है। हम यहां भारत के खिलाफ सीरीज खेलने आए हैं और वही प्राथमिकता है।’
3 of 5
शाई होप
होप इस साल वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में विराट कोहली (1292) और रोहित शर्मा (1268) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। होप के नाम 1225 रन हैं। उन्होंने कहा, ‘एक बल्लेबाज के तौर पर आप अधिकतम योगदान देना चाहते हैं और अगर इससे टीम जीतती है तो अधिक संतोष होता है। उम्मीद है कि हम उनके शीर्षक्रम के विकेट जल्दी लेंगे और खुद बड़ा स्कोर बना सकेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाई होप
- फोटो : ट्विटर
चेन्नई में पहले मैच के दौरान उनका ध्यान एक भी बार आईपीएल फ्रैंचाइजी को प्रभावित करने पर नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मैं टीम की जरूरत के मुताबिक खेल रहा था। हमें 280 रन का लक्ष्य हासिल करना था और यह सामूहिक प्रयास से ही संभव था। मेरा काम टिककर खेलना था।’
विज्ञापन
5 of 5
शाई होप
- फोटो : ट्विटर
शिमरोन हेटमेयर जैसे आक्रामक बल्लेबाज के सामने कोई भी बेनूर हो सकता है। होप को पता था कि दोनों को विपरीत अंदाज में खेलना होगा। उन्होंने कहा, ‘दूसरे छोर पर किसी को इतनी सहजता से खेलते देखकर असहज होना स्वाभाविक है। मैं खुद को याद दिलाता रहा कि विरोधी गेंदबाजों को हावी होने नहीं देना है। एक छोर पर कोई आक्रामक खेल रहा है तो दूसरे को एक सिरा संभालकर रखना है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।