फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2024 Mitchell Starc gets welcome like Shahrukh Khan in KKR wife Alyssa Healy reaction goes viral

IPL 2024 Auction: स्टार्क का कोलकाता नाइटराइडर्स में शाहरुख खान जैसा स्वागत, पत्नी एलिसा हीली का रिएक्शन वायरल

Tue, 19 Dec 2023 07:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Dec 2023 07:51 PM IST
सार

स्टार्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू में जोरदार टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने 9.40 करोड़ रुपये की बोली के बाद खुद को अलग कर लिया। वहीं, मुंबई की टीम ने अधिकतम 9.60 करोड़ रुपये बोली लगाई। यहां से गुजरात और कोलकाता के बीच टक्कर देखने को मिली।

विज्ञापन
IPL Auction 2024 Mitchell Starc gets welcome like Shahrukh Khan in KKR wife Alyssa Healy reaction goes viral
मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर उन्हें खरीदा। उनके हमवतन पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 रुपये में खरीदा। कमिंस आईपीएल नीलामी की इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन स्टार्क ने कुछ देर बाद उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी के आधिकारिक हैंडल पर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज का शानदार स्वागत किया गया। केकेआर ने 'आयरन मैन' की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर की तस्वीर में बदलाव किया। रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम फिल्म में टोनी स्टार्क है। उनके चेहरे पर मिचेल स्टार्क का चेहरा लगा दिया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने लिखा- हम जीत गए, मिस्टर स्टार्क।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से उतरे स्टार्क!
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ही नहीं, बल्कि स्टार्क का स्वागत टीम के मालिक शाहरुख खान की तरह है। करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में जब शाहरुख खान घर आते हैं तब वह हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद दौड़ते हैं। शाहरुख के चेहरे पर कोलकाता ने स्टार्क के चेहरे को लगा दिया।



एलिसा हीली का रिएक्शन
स्टार्क जब 24.75 करोड़ रुपये में बिके तो उनकी पत्नी एलिसा हिली हैरान हो गईं। उनका एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने आईपीएल करियर में स्टार्क ने 27 मैच खेले हैं। उन्होंने 2014-15 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 34 विकेट झटके थे।



स्टार्क के लिए भिड़े गंभीर और नेहरा
स्टार्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू में जोरदार टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने 9.40 करोड़ रुपये की बोली के बाद खुद को अलग कर लिया। वहीं, मुंबई की टीम ने अधिकतम 9.60 करोड़ रुपये बोली लगाई। यहां से गुजरात और कोलकाता के बीच टक्कर देखने को मिली। कोलकाता के टेबल पर गौतम गंभीर तो गुजरात के टेबल पर आशीष नेहरा बैठे थे। भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों के बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के लिए टक्कर देखने को मिली। अंत में गंभीर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed