फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 List of Most Expensive Players in IPL History Pat Cummins Sam Curran Cameron Green Ben Stokes

IPL 2024 Auction: पैट कमिंस के बाद मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की बारिश, आईपीएल नीलामी के कई रिकॉर्ड टूटे

Tue, 19 Dec 2023 07:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

Most Expensive Players in IPL Auction History :  स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में दूसरी बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी। इसी नीलामी में उनके साथी पैट कमिंस 20.50 करोड़ रुपये में बिके थे।

विज्ञापन
IPL 2024 List of Most Expensive Players in IPL History Pat Cummins Sam Curran Cameron Green Ben Stokes
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है। अब तक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार्क ने अपनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्टार्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू में जोरदार टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने 9.40 करोड़ रुपये की बोली के बाद खुद को अलग कर लिया। वहीं, मुंबई की टीम ने अधिकतम 9.60 करोड़ रुपये बोली लगाई। यहां से गुजरात और कोलकाता के बीच टक्कर देखने को मिली। कोलकाता के टेबल पर गौतम गंभीर तो गुजरात के टेबल पर आशीष नेहरा बैठे थे। भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों के बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के लिए टक्कर देखने को मिली। अंत में गंभीर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


कमिंस ने तोड़ा था सैम करन का रिकॉर्ड
कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी। सनराइजर्स ने 20 करोड़ की बोली को पार किया। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर उसने कमिंस खरीद लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस का यह रिकॉर्ड ज्यादा देर कायम नहीं रहा। मिचेल स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आईपीएल नीलामी के टॉप-10 सबसे महंगे खिलाड़ी:
  • ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टार्क के लिए कोलकाता और गुजरात टाइटंस के बीच जमकर बोली लगी। अंत में कोलकाता ने बाजी मारी।
  • ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था।
  • भारत के हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन को गुजरात टाइंटस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • भारत के अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
  • पंजाब किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिले रूसो के लिए आठ करोड़ रुपये खर्च किए। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • गुजरात टाइटंस ने तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान को 7.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। शाहरुख का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
  • वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed