फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2024: GT Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini Auction Updates

IPL 2024 GT Full Squad: क्या शाहरुख-अजमतुल्लाह मिलकर भी कर पाएंगे हार्दिक को रिप्लेस? देखें संभावित प्लेइंग-11

Wed, 20 Dec 2023 03:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 03:21 PM IST
सार

IPL 2024 Gujarat Titans Full Squad List : फ्रेंचाइजी ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपये में जरूर खरीदा, लेकिन क्या वह हार्दिक की भरपाई कर सकेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
IPL Auction 2024: GT Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini Auction Updates
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस को हार्दिक पांड्या के जाने का निश्चित तौर पर नुकसान हुआ है और टीम उनकी भरपाई भी शायद ही कर सके। हार्दिक की कप्तानी में टीम दो साल फाइनल में पहुंची। इसमें से 2022 में टीम चैंपियन भी बनी। इस साल नीलामी में गुजरात ने हार्दिक का रिप्लेसमेंट खोजने की कोशिश की, लेकिन शायद ही ऐसा हो सके।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपये में जरूर खरीदा, लेकिन क्या वह हार्दिक की भरपाई कर सकेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा। इसके अलावा गुजरात ने फिनिशर के रोल के लिए शाहरुख खान को खरीदकर जरूर एक शानदार काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यश दयाल, अल्जारी जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन और उमेश यादव को खरीदा। गुजरात की बॉलिंग लाइन अप काफी तगड़ी दिख रही है, जिसमें उमेश, मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी होंगे। इसके अलावा जोश लिटिल और स्पेंसर भी हैं टीम के पासष स्पिनर में राशिद, नूर भी हैं।
विज्ञापन

टीम कुल मिलाकर एक बार फिर मजबूत नजर आ रही है। यह देखना होगा कि शुभमन किस तरह के कप्तान साबित होते हैं। ऋद्धिमान साहा के बैकअप के तौर पर अनुभवी भारतीय विकेटकीपर की अनुपस्थिति में फ्रेंचाइजी को केन विलियमसन को प्लेइंग-11 में फिट करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। 

रिटेन किए गए: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर. साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

नीलामी में खरीदा: अजमतुल्लाह ओमरजाई (50 लाख रुपये), उमेश यादव (5.80 करोड़ रुपये), शाहरुख खान (7.4 करोड़ रुपये), सुशांत मिश्रा (2.2 करोड़ रुपये), कार्तिक त्यागी (60 लाख रुपये), मानव सूथर (20 लाख रुपये), स्पेनसर जॉनसन (10 करोड़ रुपये), रॉबिन मिंज (3.6 करोड़ रुपये)।

रोल के हिसाब से पूरी टीम
  • सलामी बल्लेबाज: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर)
  • मध्य क्रम: केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, साई सुदर्शन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शाहरुख खान, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर)
  • ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया, जयंत यादव, विजय शंकर, अजमतुल्लाह ओमरजाई।
  • तेज गेंदबाज: मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, जोश लिटिल, स्पेंसर जॉनसन
  • स्पिनर : राशिद खान, नूर अहमद, आर साई किशोर, मानव सुथार

संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन/मोहित शर्मा (इम्पैक्ट सब), विजय शंकर, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, स्पेंसर जॉनसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed