फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League

IPL Auction: CSK से लेकर MI-RCB तक, 10 टीमों ने इन खिलाड़ियों पर लगाई सबसे ज्यादा बोली, 10 ग्राफिक्स में देखें

Fri, 23 Dec 2022 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

ऑक्शन से पहले आइए हम आपको हर फ्रेंचाइजी द्वारा ऑक्शन में लगाई गई सबसे बड़ी बोली और वह बोली टीम ने किस साल लगाई थी, इसके बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
बाएं से- मनीष पांडे, युवराज सिंह, ईशान किशन और दीपक चार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल ऑक्शन कई खिलाड़ियों के लिए लॉटरी लेकर आता है। इसमें लगने वाली बोली कई खिलाड़ियों की जिंदगी बना देती है। इसमें लगने वाली करोड़ों की बोली से न सिर्फ खिलाड़ियों की निजी जिंदगी में फायदा होता है, बल्कि उसे विश्व स्तर पर पहचान भी मिलती है। कोच्चि में होने वाला इस बार का ऑक्शन एक मिनी ऑक्शन है।
विज्ञापन

यह पिछली बार जितना बड़ा तो नहीं होगा, लेकिन रोमांच उससे कम भी नहीं रहने वाला है। इस साल सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 206.5 करोड़ रुपये होंगे। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में खाली अतिरिक्त जगह को भरना चाहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये, तो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्शन से पहले आइए हम आपको हर फ्रेंचाइजी द्वारा ऑक्शन में लगाई गई सबसे बड़ी बोली और वह बोली टीम ने किस साल लगाई थी, इसके बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में हम उन खिलाड़ियों को शामिल नहीं कर रहे जिन्हें टीम ने रिटेन किया था, या गुजरात और लखनऊ ने ड्राफ्ट से शामिल किया था। जैसे- जडेजा, धोनी, कोहली, रोहित, केएल राहुल इत्यादि।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
गुजरात की टीम ने पिछली बार ही सबसे पहली बार ऑक्शन में उतरी थी। टीम ने बोली में सबसे महंगा खिलाड़ी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन के रूप में खरीदा था। इस गेंदबाज को उन्होंने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर को उन्होंने नौ करोड़ रुपये में खरीदा था।

लखनऊ सुपरजाएंट्स

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम भी 2022 में पहली बार ऑक्शन में उतरी थी। इस टीम ने बोली में सबसे महंगा खिलाड़ी तेज गेंदबाज आवेश खान के रूप में खरीदा था। यह खिलाड़ी सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी भी बना था। आवेश को लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। जेसन होल्डर 8.75 करोड़ रुपये के साथ दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

सनराइजर्स हैदराबाद

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक ऑक्शन में सबसे महंगा प्लेयर मनीष पांडे के रूप में 2018 में खरीदा था। उन्हें हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा था। निकोलस पूरन को 2022 ऑक्शन में हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। राशिद खान हैदराबाद द्वारा खरीदे गए ऑक्शन में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
बैंगलोर ने ऑक्शन में सबसे महंगा प्लेयर काइल जेमीसन के रूप में खरीदा है। उन्होंने 2021 ऑक्शन में जेमीसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। मैक्सवेल 14.25 करोड़ रुपये के साथ बैंगलोर द्वारा खरीदे जाने वाले दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह के रूप में ऑक्शन में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ रुपये में युवराज को खरीदा था। कार्तिक 12.5 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

पंजाब किंग्स

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला
पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन के रूप में ऑक्शन में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। 2021 में पंजाब ने 14 करोड़ रुपये में जे रिचर्डसन को खरीदा था। लिविंगस्टोन 11.5 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

राजस्थान रॉयल्स

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के रूप में ऑक्शन में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। 2021 में राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपये में मॉरिस को खरीदा था। स्टोक्स 12.5 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के रूप में ऑक्शन में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। 2020 में कोलकाता ने 15.5 करोड़ रुपये में कमिंस को खरीदा था। श्रेयस 12.25 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर के रूप में ऑक्शन में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। 2022 में चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में चाहर को खरीदा था। रवींद्र जडेजा 2012 में 9.72 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

मुंबई इंडियंस

IPL Auction 2023 Teams Wise List of Most Expensive Players in Indian Premier League
मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन के रूप में ऑक्शन में अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा है। 2022 में मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में ईशान को खरीदा था। रोहित शर्मा 2011 में 9.2 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed