फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2023 SRH Captain Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini-Auction Updates

IPL 2023 SRH Team: सनराइजर्स ने खरीदे 13 खिलाड़ी, हैरी ब्रुक और मयंक पर लगाया बड़ा दांव, देखें हैदराबाद की टीम

Sat, 24 Dec 2022 01:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 24 Dec 2022 01:32 PM IST
सार

IPL 2023 Sunrisers Hyderabad Full Squad List :सनराइजर्स हैदराबाद के लिए छोटी नीलामी किसी बड़ी नीलामी से कम नहीं थी। उसकी टीम में 13 जगह खाली थे और सभी भर लिए। हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल पर बड़ा दांव लगाया है।

विज्ञापन
IPL Auction 2023 SRH Captain Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini-Auction Updates
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को आयोजित आईपीएल की छोटी नीलामी में 13 खिलाड़ी खरीदे। हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। उसने ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए। सनराइजर्स ने नीलामी से पहले अपने कप्तान केन विलियम्सन को भी बाहर कर दिया था। ऐसे में मयंक टीम के नए कप्तान हो सकते हैं।
विज्ञापन


हैरी ब्रुक और मयंक के अलावा हैदराबाद ने हेनरिच क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, नीतीश रेड्डी, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, सनवीर सिंह, समर्थ व्यास, अकील हुसैन, मयंक मार्कंडे और आदिल रशीद को खरीदा। पिछले सीजन में अपने पहले पांच मैच जीतने के बाद सनराइजर्स की टीम लगातार मैच हारती गई और प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इसके बाद इस टीम ने दो बड़े फैसले लिए हैं। कप्तान केन विलियम्सन और निकोलस पूरन को टीम से बाहर कर दिया गया। उसने इस नीलामी में अपनी टीम को नया रूप दिया है।
विज्ञापन



सनवीर और विवरांत हो सकते हैं तुरुप का इक्का
पंजाब के ऑलराउंड सनवीर सिंह ने हाल के दिनों में घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं। सनवीर गेंद को स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और बल्लेबाजी के दौरान छक्के-चौके भी लगाते हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन पारियों में 205.17 की स्ट्राइक रेट 119 रन बनाए थे। उन्हें गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला था। सनवीर ने विजय हजारे ट्रॉफी में पांच मैचों में सात विकेट लिए थे और 156 रन बनाए थे। उत्तराखंड के खिलाफ सनवीर ने 84 रन की पारी खेली थी।

विवरांत शर्मा की बात करें तो उन्होंने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने आठ मैच की आठ पारियों में जम्मू कश्मीर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 395 रन बनाए थे। इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले। उनका औसत 56.52 और स्ट्राइक रेट 94.72 का रहा। विवरांत अब तक दो प्रथम श्रेणी मैच की चार पारियों में 76 रन बना चुके हैं। वहीं, 14 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 519 रन हैं। नौ टी20 मैच की आठ पारियों में उन्होंने 191 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 128.18 का रहा है। गेंद के साथ विवरांत ने प्रथम श्रेणी मैचो में एक विकेट लिया है। वहीं, लिस्ट में उनका नाम आठ विकेट हैं, जबकि टी20 में उन्होंने छह विकेट लिए हैं।

नीलामी से पहले हैदराबाद के खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानेसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
विज्ञापन

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
हैरी ब्रुक (13.25 करोड़ रुपये)
मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़ रुपये)
अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख रुपये)
हेनरिच क्लासेन (5.25 करोड़ रुपये)
नीतीश रेड्डी (20 लाख रुपये)
उपेंद्र यादव (25 लाख रुपये)
मयंक डागर (1.80 करोड़ रुपये)
विवरांत शर्मा (2.60 करोड़ रुपये)
सनवीर सिंह (20 लाख रुपये)
समर्थ व्यास (20 लाख रुपये)
अकील हुसैन (एक करोड़ रुपये)
मयंक मार्कंडे (50 लाख रुपये)
आदिल रशीद (2 करोड़ रुपये)

नीलामी के बाद हैदराबाद की टीम: 
बल्लेबाजः
हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन, एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह। ऑलराउंडरः समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर।
गेंदबाज: उमरान मलिक, फजहलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed