फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2023: PBKS Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini-Auction Update

IPL 2023 PBKS Team: मिनी ऑक्शन के बाद जानें पंजाब की पूरी टीम, धवन के स्क्वॉड में ये हैं नए 'किंग्स'

Mon, 26 Dec 2022 10:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Dec 2022 10:34 PM IST
सार

IPL 2023 Punjab Kings Full Squad List : नए कोच और कप्तान के साथ यह टीम नई शुरुआत करेगी। शिखर धवन टीम के नए कप्तान हैं। पंजाब के नए कोच ट्रेवल बेलिस हैं। ऐसे में टीम कुछ और मजबूत खिलाड़ियों को खरीदकर स्क्वॉड को और मजबूत कर लिया है।

विज्ञापन
IPL Auction 2023: PBKS Captain, Retained and Full Squad Players List Indian Premier League Mini-Auction Update
पंजाब किंग्स की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब किंग्स ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि यह टीम मिनी ऑक्शन से पहले अपना कप्तान बदलेगी और यही हुआ। मयंक अग्रवाल को टीम से रिलीज कर दिया गया। नए कोच और कप्तान के साथ यह टीम नई शुरुआत करेगी। शिखर धवन टीम के नए कप्तान हैं। पंजाब के नए कोच ट्रेवल बेलिस हैं। ऐसे में टीम कुछ और मजबूत खिलाड़ियों को खरीदकर स्क्वॉड को और मजबूत कर लिया है। पंजाब ने मिनी ऑक्शन से पहले नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया था। मिनी ऑक्शन में पंजाब के पास हैदराबाद के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्स था। 
विज्ञापन


पंजाब की टीम ने इस मेगा ऑक्शन में कुल छह खिलाड़ियों को खरीदा। पंजाब ने सबसे ज्यादा 18.50  करोड़ सैम करन पर खर्च किए। इसी के साथ सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा इस टीम ने सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह भाटिया, विध्वत कवेरप्पा, मोहित राठी और शिवम सिंह को भी अपनी टीम में शामिल किया। अब पंजाब के पास कुल 22 खिलाड़ी हैं। इस टीम के पर्स में 12.20 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। मिनी ऑक्शन में पंजाब ने 20 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन 18.50 करोड़ एक ही खिलाड़ी पर खर्च कर दिए।
विज्ञापन


पर्स में बकाया राशिः 12.20 करोड़

ऑक्शन से पहले टीम: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी
सैम करन (18.50 करोड़)
सिकंदर रजा (50 लाख)
हरप्रीत सिंह भाटिया (40 लाख)
विध्वत कवेरप्पा (20 लाख)
मोहित राठी (20 लाख)
शिवम सिंह (20 लाख)

इस साल किसे रिलीज किया था: पंजाब ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया था। इनमें पिछले साल कप्तान रहे मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी शामिल हैं।


मौजूदा टीमः शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह भाटिया, विध्वत कवेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed