फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Auction 2022 avesh khan become expensive uncapped player of ipl auction history lucknow super gaints buy in 10 crore

IPL Auction 2022: आवेश खान ने बेस प्राइस की 50 गुना कीमत पाकर रचा इतिहास, कृष्णप्पा गौतम का रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 12 Feb 2022 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Feb 2022 09:45 PM IST
सार

आईपीएल के 15वें सीजन से पहले बेंगलुरु में 12 फरवरी (शनिवार) को नीलामी की शुरुआत हुई। नीलामी के पहले दिन दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व तेज गेंदबाज आवेश खान ने इतिहास रच दिया। वे आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन
IPL Auction 2022 avesh khan become expensive uncapped player of ipl auction history lucknow super gaints buy in 10 crore
आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन से पहले बेंगलुरु में 12 फरवरी (शनिवार) को नीलामी की शुरुआत हुई। नीलामी के पहले दिन दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व तेज गेंदबाज आवेश खान ने इतिहास रच दिया। वे आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। आवेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। इस तरह उन्हें 50 गुना ज्यादा कीमत मिली।
विज्ञापन


आवेश से पहले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम थे। गौतम को पिछले साल नीलामी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब वे क्रुणाल पंड्या को पछाड़कर सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। गौतम को चेन्नई ने खरीदा तो जरूर था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन


आवेश खान के आईपीएल करियर को देखें तो वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सदस्य रह चुके हैं। आवेश ने 25 मैचों में 29  विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.23 का रहा है। वे दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए और फिर टीम इंडिया में शामिल हुए। हालांकि, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अब तक मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 44 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें आठ खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिले। आवेश खान 10 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। शाहरुख खान को नौ करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने अपनी टीम के साथ बरकार रखा। शाहरुख पिछले साल भी पंजाब की ओर से खेले थे। राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed