फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9 : KKR beat RPS by 8 wickets

केकेआर ने पुणे को आठ विकेट से हराया

Mon, 16 May 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
IPL-9 : KKR beat RPS by 8 wickets
युसूफ पठान

हरफनमौला यूसुफ पठान (37* रन, 18 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) की तेजतर्रार पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने वर्षा से प्रभावित मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत आठ विकेट से हराकर आईपीएल-9 में सातवीं जीत दर्ज की। 14 अंकों के साथ केकेआर आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


पुणे की 12 मैचों में यह नौवीं हार है और वह तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।  केकेआर के सामने नौ ओवर में 66 रन का संशोधित लक्ष्य था जो उसने 24 गेंद शेष रहते दो विकेट पर हासिल कर लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने आठ रन के कुल योग पर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (4) और गौतम गौतम गंभीर (शून्य) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यूसुफ ने मनीष पांडेय (15*) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। पुणे की ओर से दोनों विकेट आर. अश्विन ने चटकाए। इससे पहले, पुणे ने 17.4 ओवर में छह विकेट पर 103 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पुणे टीम बल्लेबाजी नहीं कर सकी।
विज्ञापन


बारिश खत्म होने के बाद केकआर को संशोधित लक्ष्य मिला। इससे पहले, धोनी ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13.5 ओवर में 87 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे जिनमें उस्मान ख्वाजा (21), सौरभ तिवारी (13), बेली और इरफान पठान (07) शामिल थे। थिसारा परेरा 13 रन बनाकर आउट हुए। धोनी आठ रन पर नाबाद लौटे। पुणे की ओर से जॉर्ज बेली ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे दो रन बनाकर चलते बने। केकेआर की ओर से पीयूष चावला ने दो विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed