फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: RPS v KXIP, 53rd match

फिसड्डी टीमों के बीच जंग में धोनी ने दिखा दिया 'मैजिक'

Sat, 21 May 2016 09:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
IPL-9: RPS v KXIP, 53rd match
- फोटो : PTI
आईपीएल-9 में आज का मुकाबला टूर्नामेंट की 2 सबसे फिसड्डी टीमों के बीच था जिसमें धोनी ने करिश्माई बल्लेबाजी करते हुए टीम को अविश्सनीय जीत दिला दी।
विज्ञापन


विशाखापत्नम में खेले गए 53वें मुकाबले में जोरदार जंग देखने को मिली। किंग्स इलेवन पंजाब से जीत के लिए मिले 173 रनों के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर छक्के के साथ राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस टीम ने 4 विकेट से जीत लिया। पुणे के कप्तान धोनी मैच के हीरो रहे जिन्होंने अंतिम ओवर में अक्षर पटेल में 23 रन बनाते हुए टीम को जोरदार जीत दिलाई। धोनी ने 32 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से अविजित 64 रनों की पारी खेली जिसमें अंतिम 2 गेंदों पर लगातार छक्के भी शामिल हैं।

पुणे को जीत के लिए अंतिम 2 गेंद पर 12 रन चाहिए थे जिसे धोनी ने बड़े शॉट खेलकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जोरदार जीत के साथ ही पुणे खुद को फिसड्डी टीम कहलाने से बच गई और 14 मैचों से 5 जीत के साथ सातवें नंबर पर अपना अभियान खत्म किया। जबकि पंजाब को 8 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहना होगा।
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान मुरली विजय ने 59 और गुरकीरत सिंह ने 51 रनों की उपयोगी पारियां खेली। कप्तान बनने के बाद मुरली की चौथी अर्धशतकीय पारी है। वहीं पुणे की ओर से आर अश्विन ने फॉर्म हासिल कर ही ली और अपनी टीम के अंतिम लीग मैच में 34 रन देकर 4 विकेट झटक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ अंतिम ओवरों में, पढ़ें पूरी रोमांच

IPL-9: RPS v KXIP, 53rd match
पुणे की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान धोनी ने मिडविकेट पर शॉट मारा। वह आसानी से एक रन ले सकते थे लेकिन उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े अश्विन को वापस भेज दिया। मानो कह रहे हों, आप दूसरे छोर पर खड़े रहो, जीत मैं दिलाऊंगा। इस ओवर की अंतिम गेंद पर धोनी ने एक रन लेकर सुनिश्चित किया कि अंतिम ओवर में स्ट्राइक उनके पास ही रहे और धोनी का यह दांव सही साबित हुआ। अक्षर पटेल के निर्णायक ओवर में धोनी ने करिश्मा कर दिखाया।
 
फिर अंतिम ओवर का रोमांच 
01: कोई रन नहीं
02: वाइड का एक रन 
02: छक्का 
03: कोई रन नहीं 
04: चौका 
05: छक्का 
06: छक्का

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने अंतिम ओवर में 23 रन बटोरे जो किसी आईपीएल मैच के अंतिम ओवर का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed