{"_id":"574065e54f1c1b427cac79c6","slug":"ipl-9-rcb-vs-dd-56th-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB बनाम DD: जीत ही टीम को ले जाएगी प्लेऑफ में ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB बनाम DD: जीत ही टीम को ले जाएगी प्लेऑफ में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच अंतिम लीग मुकाबला करो या मरो से कम नहीं है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों को जीत की दरकार है। एक जीत उन्हें प्लेऑफ में पहुंचा सकती है जबकि एक हार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
विज्ञापन
अंक तालिका को देखें तो आरसीबी 13 मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह तालिका में छठे स्थान पर है। नेट रनरेट के मुकाबले में वह आरसीबी ही नहीं बल्कि दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस दोनों से काफी पीछे हैं। केकेआर और मुंबई इंडियंस के भी 14-14 अंक हैं।
विज्ञापन
पूरे टूर्नामेंट को देखें तो विराट कोहली की अगुआई में बंगलुरू की टीम दिल्ली से काफी संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है। जीत की हैट्रिक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर इस समय शानदार फॉर्म में है। कप्तान कोहली खुद इस सत्र में चार शतक जड़ चुके हैं और वह अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ दौर का लुत्फ उठा रहे हैं। कोहली 13 मैचों में साढे़ आठ सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
कोहली के साथ एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल और शेन वाटसन भी शानदार फॉर्म में हैं। चौकड़ी के शानदार फॉर्म में रहने के कारण बंगलुरू की टीम इस सत्र में चार बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर कर चुकी है। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और शेन वाटसन की स्पिन जोड़ी ने बंगलूरू के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ने अब तक 16-16 विकेट झटक चुके हैं।
दूसरी ओर, लगातार दो हार के बाद पिछले मैच में शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों का मनोबल थोड़ा बढ़ा है। जहीर खान की अगुआई में टीम के प्रदर्शन में निरंतर उतार-चढ़ाव रहा है।
दिल्ली की बल्लेबाजी ज्यादातर क्विंटन डी कॉक के इर्द-गिर्द घूम रही है। करुण नायर और संजू सैमसन ने भी उम्दा योगदान दिया है। वहीं, घरेलू खिलाड़ी मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत और पवन नेगी का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है।
मेंटर राहुल द्रविड़ इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करवाना चुनौती होगी। दिल्ली के गेंदबाजी अमित मिश्रा और क्रिस मौरिस पर निर्भर है। जहीर एंड कंपनी के लिए आरसीबी की चुनौती को पार पाना इस बात पर निर्भर करेगी कि वे एक इकाई के रूप में गेंदबाजी में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
यहां भी है 'करो या मरो' की जंग, KKR पर संकट
गौतम गंभीर की अगुआई में कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल के नौवें संस्करण में बाहर होने के कगार पर है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाला मैच उसके लिए करो या मरो का है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। यह हार उसे बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मैच केवल औपचारिक है और वह पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश यहां निर्णायक साबित हो सकती है। ईडन गार्डन को कवर कर रखा गया है।
16 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स यह मैच जीतकर प्लेऑफ मुकाबले शुरू होने से पहले अपना मनोबल ऊपर रखना चाहेंगे। दो बार मैन ऑफ द मैच रहे आंद्रे रसेल पैर की चोट की वजह से गुजरात लायंस के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे। रसेल ने इस सत्र में सर्वाधिक 15 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 164.91 के स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वह चौथे स्थान पर हैं।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को चार मैचों से दो जीत की दरकार थी लेकिन लगातार मिली हार के कारण हैदराबाद के खिलाफ उसका मुकाबला करो या मरो का हो गया है। अगर रसेल फिट नहीं हुए उनके लिए मुश्किलें आसान नहीं होगी। गंभीर एंड कंपनी 2012 और 2014 की विजेता रह चुकी है। गंभीर को यह मैच जीतने के लिए अच्छी शुरुआत की दरकार होगी।
ओपनिंग साझेदार रोबिन उथप्पा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केकेआर के लिए प्लस प्वाइंट यह है कि उसने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था। इस मैच में गंभीर ने नाबाद 90 रन की पारी खेली थी। लेकिन शुक्रवार को मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स से अंतिम गेंद पर छह विकेट से मिली हार ने उसे पटरी से उतार दिया है। ऐसे में उसे फिर से लय पाना चुनौतीपूर्ण होगा।