फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: RCB v RPS, 16th Match

विराट-एबी के जादू से पुणे पर बंगलोर की रॉयल जीत

Sat, 23 Apr 2016 02:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
IPL-9: RCB v RPS, 16th Match
विराट कोहली

इस बार आईपीएल में ज्यादातर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतने में सफल रही हैं। अब तक हुए 16 मैचों में केवल दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और दिलचस्प यह है कि दोनों बार यह उपलब्धि रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने हासिल की है। बड़ी वजह आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आरसीबी ने एबी डीविलियर्स (83 रन, 46 गेंद) और कप्तान विराट कोहली (80 रन, 63 गेंद) के बीच दूसरे विकेट पर हुई 155 रनों की साझेदारी के दम पर राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस को 13 रन से हरा दिया। बंगलोर ने तीन विकेट पर 185 रन बनाए थे और पुणे की टीम 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इस मुकाबले को धोनी और कोहली के बीच एक दिलचस्प होड़ के रूप में देखा जा रहा था और शुक्रवार को कोहली ने बाजी मार ली। रॉयल चैलेंजर्स की यह चौथे मैच में दूसरी जीत है जबकि पुणे को चौथे मैच में लगातार तीसरी हार झेलने को विवश होना पड़ा। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की शुरुआत ही खराब हुई थी। दूसरे ही ओवर में डू प्लेसिस (02) ने मिड आफ पर कैच पकड़ा दिया। नए बल्लेबाज केविन पीटरसन तो पहली ही गेंद पर मांसपेशियों में खिंचाव के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए। स्टीव स्मिथ (04) को विराट कोहली ने बेहतरीन प्रयास से रनआउट कर दिया। अब जिम्मेदारी ओपनर रहाणे (60) और कप्तान धोनी (41) पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने तीसरे विकेट पर 91 रन जोड़े लेकिन बढ़ते रनरेट के दबाव में रहाणे ने तबरेज शमसी की गेंद को आगे खेलने का प्रयास किया और स्टंप हो गए। धोनी छक्का लगाने के चक्कर में लांग ऑफ पर एबी डीविलियर्स के हाथों लपके गए। जब धोनी आउट हुए तब 25 गेंदों पर 66 रन चाहिए थे। आते ही दूसरी गेंद पर छक्का मारने वाले तिषारा परेरा (34)ने उम्मीद नहीं छोड़ी। अंतिम तीन ओवरों में 50 रन चाहिए थे। परेरा और रजत भाटिया ने इस ओवर में 25 रन बटोरकर रोमांच पैदा कर दिया लेकिन वाटसन ने परेरा और अश्विन को एक ही ओवर में आउटकर पुणे की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।  

कोहली और डीविलियर्स के बीच तीसरी बार हुई शतकीय साझेदारी

IPL-9: RCB v RPS, 16th Match
विराट कोहली, आईपीएल

लगातार दो हार झेल चुकी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर शुक्रवार को आईपीएल के मैच में जब आमने-सामने हुईं तो पुणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली (80 रन, 63 गेंद, 7 चौका और 2 छक्का) और लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर उसे झटका लग गया। लोकेश थिषारा परेरा की गेंद पर कैच आउट हो गए। वह सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शुरुआती झटके के बाद कोहली ने एबी डीविलियर्स (83 रन, 45 गेंद, 6 चौका और 4 छक्का) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को 12वें ओवर 100 के पार पहुंचा दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच इस सत्र में तीसरी बार शतकीय साझेदारी हुई है। साथ ही कोहली और डीविलियर्स के बीच कुल 11वीं बार अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है, और इसके साथ ही कोहली के लिए आईपीएल में यह जोड़ी तीसरी सफल जोड़ी भी बन गई है। 

डीविलियर्स ने 50 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई तो कोहली ने इसके लिए 47 गेंदें खेली। दोनों ने अर्धशतक लगाने के बाद 11.1 ओवर में 100 रनों की साझेदारी भी कर डाली। यह जोड़ी 20वें ओवर में टूटी जब कोहली कैच आउट हो गए। अंतिम ओवर डाल रहे थिषारा परेरा ने लगातार दो गेंदों पर कोहली और डीविलियर्स को कैच आउट कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed