फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9 Qualifier 2: SRH Beat GL by 4 wicket

वार्नर की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स ने दी गुजरात को मात

Sat, 28 May 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
IPL-9 Qualifier 2: SRH Beat GL by 4 wicket
डेविड वार्नर

आईपीएल-9 में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात लायंस को चार विकेट से हराकर मैच जीत लिया। हैदराबाद को जीत के लिए 163 रनों की जरूरत थी जो

विज्ञापन

उसने छह विकेट खोकर अंतिम ओवर की चार गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया। हैदराबाद की जीत का स‌ितारा रहे वार्नर। वार्नर ने 93 रन बनाए।

इससे पूर्व गुजरात लायंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा। आज के मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में पहुंच जाएगी और दोनों में ही टीमों में से जो भी जीते पहली बार खिताबी जंग में शामिल होंगी।
विज्ञापन


फिरोजशाह कोटला में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया लेकिन सुरेश रैना की टीम की शुरुआत खराब रही और 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात की शुरुआत इस कदर खराब रही कि टीम के 100 रन 14 ओवर में जाकर पूरे हुए। उसकी ओर से जीवनदान पाने के बाद शानदार बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। ओपनर ब्रेंडन मैकुलम ने 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और बेन कटिंग को 2-2 सफलता मिली।

आज के मैच की विजेता टीम रविवार को बंगलुरू में होने वाले खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की टीम से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed