{"_id":"570cfd4e4f1c1bb5794a6ad7","slug":"ipl-9-mumbai-indian-vs-kkr-5th-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई को चुनौती देने को तैयार कोलकाता नाइटराइडर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई को चुनौती देने को तैयार कोलकाता नाइटराइडर्स
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार स्पिनर सुनील नारायण की मौजूदगी और आईपीएल के नौवें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स के पास बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन
नारायण अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश चले गए थे लेकिन वह सोमवार को फिर से केकेआर से जुड़ गए हैं। नारायण के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी से मंजूरी मिलने के बाद ही वह केकेआर से जुड़े हैं। हालांकि सुनील अंतिम एकादश में शामिल होंगे की नहीं। इस पर फैसला अभी बाकी है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में दिल्ली को 9 विकेट से हराकर केकेआर ने काफी अच्छी शुरुआत की है। आंद्रे रसेल, ब्रैड हॉग, जॉन हेस्टिंग्स और पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी की जबकि कप्तान गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही है। उसे पहले ही मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स से 9 विकेट से शिकस्त मिली। मुंबई की ओर से हरभजन सिंह, लेंडर सिमंस और जोस बटलर ने उम्दा प्रदर्शन किया। मुंबई को अगर बुधवार को होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करनी है, तो उसे अपने गेंदबाजी क्रम में सुधार करना होगा।
संभावित टीमें:
कोलकाता नाइटराइर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), कुलदीप यादव, मनीष पांडेय, पीयूष चावला, रोबिन उथप्पा, शेल्डन जैक्सन, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, यूसुफ पठान, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, ब्रेड हॉग, क्रिस ल्योन, मोर्ने मोर्कल, शाकिब अल हसल, जयदेव उनादकट, अंकित सिंह राजपूत, जॉन हेस्टिंग्स, जेसन होल्डर, कोलिन मुनरो, राजगोपाल सतीश, मनन और अजय शर्मा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, कीरोन पोलार्ड, कोरे एंडरसन, लसिथ मलिंगा, लेंडर सिमंस, मिचेल मैक्लाघन, मर्चेंट डे लांगे, टिम सोथी, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार, पार्थिव पटेल, श्रेयस गोपाल, नाथु सिंह, जगदीश सुचित, अंबाती रायडू, अक्षय वखारे, दीपक पुनिया, जितेश शर्मा, किशोर कामथ, कृनाल पांड्या, नीतीश राणा और सिधेश लाड।