फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-9: DD vs KXIP, 36th match

किंग्स इलेवन ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 रन से हराया

Sun, 08 May 2016 07:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 07:46 AM IST
विज्ञापन
IPL-9: DD vs KXIP, 36th match

पीसीए में शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने दिल्‍ली को नौ रन से हरा दिया है। दिल्‍ली की नौ मैचों में यह चौथी हार है। राइजिंग पुणे के खिलाफ  पिछले मुकाबले मे दिल्‍ली ने अपने चार प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया था और इस मुकाबले में कप्तान जहीर खान, ओपनर कविंटन डी कॉक, स्पिनर शाहबाज नदीम और तेज गेंदबाज क्रिस मौरस तरोताजा होकर मैदान पर उतरे थे।

विज्ञापन


पंजाब की ओर से रखे गए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। उसकी ओर से डी कॉक ने सबसे ‌अधिक 52 जबकि संजू ने 49 रन बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले, सलामी बकलेबाज मार्कस स्‍टोइनस (52) और ऋदधिमान साहा (52) के अर्धशतकों की बिदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। मौजूदा आईपीएल में पंजाब का यह सर्वाधिक स्कोर था। जहीर ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब की ओर से कप्तान और ओपनर मुरली दिजय (25) और स्टोइनिस ने पहले विकेट पर 45 रनों की अच्छी साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आईपीएल सीजन में अपना पहला मैच खेलने उतरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला महज एक रन बनाकर रनआउट हो गए। स्टोइनिस को रिद्धिमान साहा के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने तीसरे विकेट पर 58 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने का आधार प्रदान कर दिया। स्टोइनिस का विकेट जहीर खान को मिला जबकि साहा को शमी ने मौरिस के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम ओवरों में डेविड मिलर (11*) और अक्षर पटेल (16* रन, पांच गेंद) ने उपयोगी योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed