फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 8 Opening Ceremony

IPL-8 का आगाज, अनुष्का-शाहिद ने दी शानदार परफॉर्मेंस

Wed, 08 Apr 2015 12:59 AM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
ipl 8 Opening Ceremony

आईपीएल-8 का आगाज हो चुका है। बुधवार यानि 8 अप्रैल से 24 मई तक चलने वाले इस लीग में करीब 60 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन


कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में मसालेदार क्रिकेट का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी प्रस्तुति कर लोगों को उत्साह बढ़ाया।

सेरेमनी की शुरूआत बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान ने इसकी मेजबानी की। सेरेमनी के वक्त पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था।

सेरेमनी में विलेन बना मौसम

ipl 8 Opening Ceremony

आईपीएल-8 की ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले शाहिद कपूर ने परफॉर्मेंस दी। उन्होंने बाइक पर स्टंट्स के साथ डांस परफॉर्मेंस दिया।

इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने शानदार परफॉर्मेंस दी। उनके बिंदास अंदाज से वहां मौजूद दर्शकों का मजा दोगुना हो गया। अनुष्का की परफॉर्मेंस का लुत्फ उनके ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली ने भी उठाया।

हालांकि ओपनिंग सेरेमनी के मौके पर मौसम ने विघ्न जरूर डाला। लेकिन इससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यक्रम देरी से शुरू होने के बावजूद प्रस्तुतियों ने दर्शकों को फिर से तरो-ताजा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरहान ने दिया शानदार परफॉर्मेंस

ipl 8 Opening Ceremony

बारिश के कारण काफी देर तक सेरेमनी बाधित होने के बीच बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने दर्शकों का समां कम नहीं होने दिया। वह बीच-बीच में दर्शकों के बीच आकर उन्हें उत्साहित करते रहे।

फरहान के परफॉर्मेंस ने लोगों का मजा कई गुना बढ़ा दिया। दर्शक उनकी परफॉर्मेंस के दौरान झूमते दिखाई दिए। रॉक ऑन सॉन्ग पर जमकर उछलते-झूमते नजर आए।

फरहान के बाद बॉलीवुड एक्टर हृतिक रोशन ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हृतिक का अंदाज किसकदर दर्शकों पर छाया कि पूरा स्टेडियम उनके शोर से गूंज उठा।

रंगारंग कार्यक्रम के साथ आईपीएल-8 का आगाज हो गया है। अब बुधवार से मैदान पर टीमें अपना कमाल दिखाएंगी और आईपीएल की असली जंग का आगाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed