{"_id":"0eca5232-bd88-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-6-preview-punjab-kings-xi-vs-delhi-daredevils","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को जीत के साथ दुआ की भी जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंजाब को जीत के साथ दुआ की भी जरूरत
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने प्लेऑफ तक पहुंचने की अपनी आखिरी उम्मीद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
पंजाब ने अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को सात विकेट से हराकर जीता था जिससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की धूमिल होती उम्मीदें एकबार फिर जिंदा हो गईं।
विज्ञापन
टीम के पास इस समय 14 मैचों में छह जीत से 12 अंक हैं और इसलिए उसे अगले दोनों मैच जीतना हर हाल में जरूरी है। जीत के साथ ही उसे बंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के हार की भी दुआ करनी होगी क्योंकि अगर ये दोनों टीमें जीतने में कामयाब रहती हैं तो फिर पंजाब की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
पंजाब को इस मैच में एक बार कप्तान एडम गिलक्रिस्ट से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी जिन्होंने बंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 85 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा डेविड मिलर, अजहर महमूद, शॉन मार्श, आलराउंडर मनदीप सिंह के साथ ही प्रवीण कुमार, परविंदर अवाना और पीयूष चावला टीम को एक और जीत दिलाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहेंगे।
दूसरी ओर दिल्ली ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से गंवाया था और यह उसकी 11वीं हार थी। टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन टूर्नामेंट से सुखद विदाई के लिए वह पंजाब को झटका जरूर दे सकती है।