फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 6 preview: mumbai indians vs rajasthan royals

फाइनल बुकिंग के लिए भिड़ेंगे मुंबई और राजस्थान

Wed, 15 May 2013 02:41 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 15 May 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
ipl 6 preview: mumbai indians vs rajasthan royals

आईपीएल-6 की अंक तालिका में चोटी पर पहुंच चुके मुंबई इंडियंस और तीसरे स्थान पर चल रहे राजस्थान रॉयल्स की निगाहें बुधवार को यहां होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी पोजीशन पर आखिरी मुहर लगाने पर लगी होंगी।

विज्ञापन


मुंबई और राजस्थान दोनों ने अब तक 14-14 मैचों में 10-10 जीते हैं और उनके बीच इस मुकाबले में जीतने वाली टीम प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेगी।

इसके साथ ही उसका शीर्ष दो टीमों में भी स्थान पक्का हो जाएगा जिससे उसके लिए खिताबी मुकाबले में खेलने के लिए दो संभावनाएं बन जाएंगी।

दोनों टीमों के अंक बराबर हैं लेकिन नेट रन रेट के आधार पर मुंबई पहले और राजस्थान तीसरे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में आखिरी दौर के मैच खासे दिलचस्प हो गए हैं।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के भी 20 अंक हैं जबकि रायल चैलेंजर्स बंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 16-16 अंक हैं। यानी पांच टीमों के बीच प्लेऑफ में स्थान बनाने की होड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मुंबई के लिए एडवांटेज की स्थिति यह है कि उसे यह मैच अपने घर में खेलना है जहां इस टूर्नामेंट में वह अब तक अपराजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed