{"_id":"69c6aa6a9b769b1189082f9b","slug":"ipl-2026-sai-sudarshan-wants-to-learn-test-batting-from-gujrat-titans-batting-coach-matthew-hayden-2026-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: मैथ्यू हेडन से टेस्ट में बल्लेबाजी के गुर सीखना चाहते हैं साई सुदर्शन, किसे दिया सफलता का श्रेय?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: मैथ्यू हेडन से टेस्ट में बल्लेबाजी के गुर सीखना चाहते हैं साई सुदर्शन, किसे दिया सफलता का श्रेय?
Fri, 27 Mar 2026 09:34 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:34 PM IST
सार
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के गुर सीखना चाहते हैं। सुदर्शन ने आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था।
विज्ञापन
साई सुदर्शन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। गुजरात टाइटंस के लिए पिछले सीजन साई सुदर्शन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप का पुरस्कार जीता था। सुदर्शन ने इच्छा जताई है कि वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के गुर सीखना चाहते हैं। सुदर्शन ने अपनी सफलता का श्रेय टीम की संस्कृति को दिया है।
विज्ञापन
पिछले सीजन के प्रदर्शन को किया याद
साई सुदर्शन ने कहा, मुझे लगता है कि उस सीजन से मैंने यही सबसे बड़ी सीख ली है कि एक नई पहचान बनानी है और उस जिम्मेदारी को निभाना है। अगर हमें अपनी टीम को जिताना है या टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है, तो अभी भी बहुत काम बाकी है और इस साल वह काम बहुत अच्छे से किया जाएगा। गुजरात के लिए ओपनिंग करते हुए मैं और शुभमन गिल हमेशा यही सोचते हैं कि मैच को आखिर तक ले जाएं। टीम के लिए जीत हासिल करें। मुझे लगता है कि सबसे बड़ा मोड़ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आया। हम दोनों ने बिना कोई विकेट खोए ही मैच खत्म कर दिया था। वह हमारे लिए सबसे बड़ा मोड़ था और इसने हमें खुद पर और ज्यादा भरोसा करना सिखाया। मुझे लगता है कि वही सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट था।

कप्तान गिल के साथ बातचीत पर क्या बोले सुदर्शन?
शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी के सवाल पर सुदर्शन ने कहा, सच कहूं तो, यह वाकई एक बहुत अच्छा सवाल है। मैंने शुभमन से बहुत कुछ सीखा है। चार वर्षों में मैंने उनके साथ कई साझेदारियां की हैं और हमारी बातचीत भी काफी हुई है कि हम कैसे बेहतर कर सकते हैं और अलग-अलग स्थितियों को कैसे देख सकते हैं। मुझे लगता है कि मैंने उन चीजों पर काम किया है और आगे भी ऐसा ही करने का उत्सुक हूं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को आईपीएल 2026 में गुजरात ने बल्लेबाजी कोच बनाया है। उनके साथ बातचीत पर सुदर्शन ने कहा, हमारी ज्यादा बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जितनी भी बातचीत हुई है वह काफी दिलचस्प रही है और मैं उसका फायदा उठाना चाहूंगा। वह ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं इसलिए मैं टेस्ट मैचों के लिए भी उनसे सलाह लेना चाहूंगा।
(इनपुट: आईएएनएस)
(इनपुट: आईएएनएस)